डिलीवरी बॉय का मजाक उड़ाना पड़ा भारी! आपने भी देखा Domino's वाला वीडियो? पूरी कहानी जानकार चकरा जाएगा माथा
Domino's Delivery Boy Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में रातों-रात मशहूर होने की होड़ ने सच और झूठ के बीच की लकीर को धुंधला कर दिया है। पिछले दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा था, जिसमें एक लड़की को अपने पुराने स्कूल फ्रेंड का मजाक उड़ाते देखा गया। वीडियो में दावा किया गया था कि उसका दोस्त, जो कभी उसे पढ़ाई के लिए प्रेरित करता था और खुद क्लास टॉपर था, आज Domino's में डिलीवरी बॉय के रूप में काम कर रहा है।
लड़की ने ये भी कहा कि ये हमें मोटीवेट करने वाला रील भेजता था और आज ये 30 साल का हो गया है। ये अब Domino's वाला बन गया है। लड़की की इस असंवेदनशील हरकत पर नेटिजन्स का गुस्सा फूट पड़ा और लड़के के प्रति सहानुभूति की लहर चल पड़ी। इसपर कई रील्स बने, कई मीम बने। लोगों ने लड़के को हिम्मत रखने की सलाह दी वहीं लड़की की हरकत पर उसे खूब कोशा और गालियां दी।

हालांकि, अब इस कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आया है। वीडियो बनाने वाली लड़की और वीडियो में नजर आ रहे लड़के ने खुद सामने आकर इस पूरी घटना की सच्चाई का खुलासा किया है। इस नए वीडियो के सामने आने के साथ ही सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है कि क्या व्यूज और लाइक्स के लिए किसी भी हद तक जाना सही है?
महज एक 'स्क्रिप्टेड' मजाक था वीडियो
जिस लड़की ने इस वीडियो को सबसे पहले पोस्ट किया था, उसने अब एक नया वीडियो साझा कर माफी मांगी है और पूरी हकीकत बयां की है। लड़की के मुताबिक, वह वीडियो पूरी तरह से फर्जी और स्क्रिप्टेड था। उसने बताया कि वे चार दोस्त बाहर खाना खाने गए थे और केवल मस्ती-मजाक व 'वायरल' होने के उद्देश्य से उन्होंने यह कंटेंट शूट किया था। उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या किसी पेशे का अपमान करना नहीं था।
'डिलीवरी बॉय' बने लड़के ने क्या कहा?
नए वीडियो में वह लड़का भी दिखाई दिया जिसे दुनिया डिलीवरी बॉय समझकर सहानुभूति दे रही थी। उसने हंसते हुए कहा, "अब तो आलम यह है कि मैं जब भी इंस्टाग्राम या ट्विटर खोलता हूं, मुझे हर जगह अपनी ही फोटो और वीडियो नजर आती है।" उसने साफ किया कि वह वास्तव में डिलीवरी बॉय नहीं है और यह सब एक कॉमेडी एक्ट का हिस्सा था।
फर्जी आईडी से पैसे वसूलने की कोशिश
सफाई देने का एक बड़ा कारण धोखाधड़ी का मामला भी रहा। दोस्तों ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने लड़के के नाम से फर्जी अकाउंट बना लिया। उस फेक आईडी के जरिए लोगों की सहानुभूति का फायदा उठाकर पैसे मांगे जा रहे थे। मामला गंभीर होते देख ग्रुप ने सच्चाई बताना ही बेहतर समझा।
ट्रोलिंग से भावुक हुई युवती
वीडियो में लड़की काफी भावुक नजर आई और उसने बताया कि उसे इस मजाक की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। उसने कहा, "मुझे इतनी बुरी तरह ट्रोल किया गया कि मैं रो पड़ी। लोग बिना पूरी सच्चाई जाने किसी को भी जज करने लगते हैं और निशाना बना देते हैं।"
क्या था उस वायरल वीडियो में?
पहला वीडियो जो वायरल हुआ था उसमें दिखाया गया था कि एक लड़की सालों बाद अपने स्कूल के दोस्त से मिलती है, जो पिज्जा डिलीवरी की बाइक पर बैठा हुआ था। लड़की हैरानी जताते हुए कहती है कि जो लड़का उसे टॉप करने और पढ़ने के लिए मोटिवेट करता था, खुद अच्छे नंबर लात था वह आज पिज्जा डिलीवर कर रहा है। वह वीडियो बनाकर उसे नीचा दिखाने की कोशिश करती नजर आती है, जिसे लोगों ने सच मान लिया था। उस वीडियो के अंत में लड़की कहती है कि ये वीडियो वो सभी दोस्तों को भेजेगी।
खुलासे के बाद भी कम नहीं हुई लोगों की नाराजगी
वीडियो को मजाक बताए जाने के बावजूद सोशल मीडिया यूजर्स शांत नहीं हैं। लोगों का तर्क है कि:
- किसी के काम या पेशे (Profession) को मजाक का विषय बनाना गलत है।
- डिलीवरी बॉय जैसे मेहनती वर्ग का मजाक उड़ाना संवेदनशील मुद्दा है।
- महज व्यूज के लिए इस तरह के 'चीप' कंटेंट को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।
कई लोग तो अभी भी कह रहे हैं कि लड़की झूठ बोल रही है और ट्रोल होने के कारण लड़के से भी सफाई दिला रही है। बता दें कि यह वीडियो पटना का है।
ये भी पढ़ें: संजू के लिए सूर्या ने बनाया सुरक्षा कॉरिडोर, सबको धकेल दिया पीछे, वायरल वीडियो ने लगाई आग
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications