Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sadhvi Prem Baisa: कौन थीं कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा? कैसे हुई मौत? वीडियो से खलबली, डेथ मिस्ट्री की हर डिटेल

Sadhvi Prem Baisa Death Mystery:: राजस्थान के जोधपुर से आई एक खबर ने पूरे धार्मिक और सामाजिक जगत को झकझोर कर रख दिया है। मारवाड़ क्षेत्र की जानी-मानी कथावाचक और साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अब एक डेथ मिस्ट्री बन चुकी है। वो महज 34 साल की थीं। उनकी मौत के कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर आए पोस्ट, पुराने वायरल वीडियो विवाद और इंजेक्शन से मौत के दावे ने मामले को और उलझा दिया है। आइए मामले के हर एक एंगल को समझते हैं।

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, क्या-क्या हुआ उस दिन

28 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे साध्वी प्रेम बाईसा को उनके पिता और एक युवक गंभीर हालत में जोधपुर के पाल रोड स्थित प्रेक्षा अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन इसके बावजूद परिजन शव को अस्पताल से वापस आश्रम ले गए।

Sadhvi Prem Baisa Death

बाद में बोरानाडा थाना पुलिस ने हस्तक्षेप कर शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। गुरुवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया जाना तय हुआ है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि साध्वी को बुखार था और आश्रम में ही किसी कंपाउंडर से इंजेक्शन लगवाया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

🔵 कौन थीं साध्वी प्रेम बाईसा (who is Sadhvi Prem Baisa)

साध्वी प्रेम बाईसा पश्चिमी राजस्थान की प्रसिद्ध कथावाचक और भक्ति गायिका थीं। उनका जन्म बालोतरा जिले के परेऊ गांव में हुआ था। वह जाट समुदाय से थीं और धार्मिक माहौल में उनका पालन-पोषण हुआ। उनके पिता महंत वीरमनाथ एक प्रतिष्ठित संत हैं और जोधपुर के बोरानाडा स्थित आश्रम से जुड़े हुए हैं।

साध्वी प्रेम बाईसा बाल साध्वी के रूप में जानी जाती थीं। उनके कथा वाचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते थे। उनके प्रवचनों में नैतिकता, पारिवारिक मूल्य और सनातन संस्कृति की झलक साफ दिखती थी।

साध्वी प्रेम बाईसा के इंस्टाग्राम अकाउंट @sadhvi_prembaisa पर 7 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने बॉयो में लिखा था, ''जन जन में धर्म का प्रचार व पर्यावरण संरक्षण व जरूरतमंदों का आर्थिक रूप से सहयोग करना ही हमारा उद्देश्य हैं।''

Sadhvi Prem Baisa Death

🔵 साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाया रहस्य

इस पूरे मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि साध्वी की मौत के करीब चार घंटे बाद उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक भावुक पोस्ट सामने आई। पोस्ट में लिखा गया कि उन्होंने अपना हर पल सनातन धर्म के प्रचार में जिया और अगर जीते जी न्याय नहीं मिला, तो जाने के बाद जरूर मिलेगा।

इसके कुछ समय बाद फेसबुक अकाउंट से एक और पोस्ट आई, जिसमें दावा किया गया कि गलत इंजेक्शन के कारण उनकी मौत हुई। सवाल यह है कि जब साध्वी को शाम 5:30 बजे मृत घोषित किया जा चुका था, तो रात 9:30 और 11 बजे उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स कैसे एक्टिव रहे। यही बिंदु इस केस को सबसे ज्यादा संदिग्ध बना रहा है।

पहले पढ़िए इंस्टा पोस्ट में क्या लिखा था?

''पूज्य सभी संतों को प्रणाम
मैंने हर एक क्षण सनातन प्रचार के लिए जिया दुनिया में सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म से नहीं है।। आज अंतिमश्वास तक मेरे दिल में सनातन ही है। मेरा सौभाग्य है कि मैंने सनातन धर्म में जन्म लिया। और अंतिम श्वास भी सनातन के लिए ली, मेरे जीवन में आदि जगतगुरु शंकराचार्य भगवान , विश्व योग गुरुओं व पूज्य संत महात्माओं का हर पल आशीर्वाद रहा मैंने आदि गुरू शंकराचार्य और देश के कई महान संत महात्माओं को लिखित पत्र लिखा अग्नि परीक्षा के लिए निवेदन किया लेकिन प्रकृति को क्या मंजूर था? मैं इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा लेकिन ईश्वर और पूज्य संत महात्माओं पर पूर्ण भरोसा है मेरे जीते जी नहीं तो जाने के बाद तो न्याय मिलेगा।''

Sadhvi Prem Baisa Death

🔵 साध्वी प्रेम बाईसा वायरल वीडियो कांड, जहां से शुरू हुआ तनाव

साध्वी प्रेम बाईसा पिछले करीब एक साल से एक वायरल वीडियो विवाद को लेकर भारी मानसिक दबाव में थीं। जुलाई 2025 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह एक व्यक्ति से गले मिलती नजर आ रही थीं। वीडियो को गलत संदर्भ में पेश किया गया और इसे लेकर उनके चरित्र पर सवाल उठाए गए।

साध्वी ने सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया था कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि उनके पिता और गुरु महंत वीरमनाथ हैं। उनका कहना था कि वीडियो को जानबूझकर काट-छांट कर गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि वीडियो वायरल करने से पहले उनसे 20 लाख रुपये की मांग की गई थी।

🔵 अग्नि परीक्षा क्यों देना चाहती थी साध्वी प्रेम बाईसा?

इस विवाद के बाद साध्वी प्रेम बाईसा ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए देश के बड़े संतों और जगतगुरु शंकराचार्य को पत्र लिखे। उन्होंने अग्नि परीक्षा तक देने की बात कही। साध्वी का कहना था कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को बदनाम किया गया।

हालांकि, वीडियो विवाद के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग, आलोचना और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। माना जा रहा है कि यही तनाव उनके जीवन पर भारी पड़ गया।

Sadhvi Prem Baisa Death

🔵 हनुमान बेनीवाल ने की हाई लेवल जांच की मांग

जैसे ही साध्वी की मौत की खबर फैली, देर रात उनके आश्रम पर सैकड़ों समर्थक जुट गए। लोगों ने निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम की मांग को लेकर नारेबाजी की। शुरुआत में साध्वी के पिता पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद शव को अस्पताल ले जाया गया। एसीपी वेस्ट छवि शर्मा ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।

नागौर से RLP सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस मामले को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री और डीजीपी से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि साध्वी की मौत, सोशल मीडिया पोस्ट और अस्पताल से शव ले जाने की पूरी प्रक्रिया कई सवाल खड़े करती है।

Sadhvi Prem Baisa Death

🔵 पुलिस जांच के केंद्र में क्या-क्या बिंदु?

  • पुलिस अब इन सवालों के जवाब तलाश रही है
  • साध्वी की मौत प्राकृतिक थी या किसी लापरवाही का नतीजा
  • क्या इंजेक्शन से उनकी मौत हुई
  • सोशल मीडिया अकाउंट्स से मौत के बाद पोस्ट किसने किए
  • वायरल वीडियो के पीछे कौन लोग थे
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल जांच के बाद ही इन सवालों पर स्थिति साफ हो पाएगी।

🔵 क्यों बनी साध्वी प्रेम बाईसा की मौत एक बड़ी मिस्ट्री?

एक तरफ वायरल वीडियो से उपजा तनाव, दूसरी तरफ मौत के बाद आए रहस्यमयी पोस्ट और इंजेक्शन से मौत का दावा। इन सबने साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक गहरी गुत्थी बना दिया है। अब पूरे देश की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में क्या सच सामने आता है और क्या साध्वी को वह न्याय मिल पाएगा, जिसकी बात उनके आखिरी संदेशों में कही गई थी।

Sadhvi Prem Baisa Death

🔵 Sadhvi Prem Baisa Death Mystery FAQ (साध्वी प्रेम बाईसा मौत से जुड़े सवाल-जवाब)

सवाल 1: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की वजह क्या मानी जा रही है? (Sadhvi Prem Baisa Death Reason)

जवाब: शुरुआती जानकारी के मुताबिक साध्वी प्रेम बाईसा पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव में थीं। उनके पिता के साथ एक पुराने वीडियो के गलत तरीके से वायरल होने के बाद उन्हें सामाजिक आलोचना और तिरस्कार झेलना पड़ा, जिससे वह भीतर तक आहत थीं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उनकी तबीयत बिगड़ने में किसी मेडिकल लापरवाही की भूमिका तो नहीं रही।

सवाल 2: साध्वी के आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट में क्या संदेश था? (Last Social Media Post of Sadhvi Prem Baisa)

जवाब: इंस्टाग्राम पर सामने आए भावुक पोस्ट में साध्वी ने सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था दोहराई थी। उन्होंने लिखा था कि उन्होंने जीवन का हर क्षण धर्म के प्रचार में समर्पित किया, लेकिन अगर उन्हें जीते जी न्याय नहीं मिला, तो उन्हें उम्मीद है कि जाने के बाद जरूर न्याय मिलेगा।

सवाल 3: 'अग्नि परीक्षा' की बात क्यों चर्चा में आई? (What is Agni Pariksha Controversy)

जवाब: वायरल वीडियो विवाद के बाद साध्वी प्रेम बाईसा ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए देश के बड़े संतों और जगतगुरु शंकराचार्य को पत्र लिखे थे। इन पत्रों में उन्होंने यहां तक कहा था कि यदि जरूरत पड़े तो वह अपनी पवित्रता सिद्ध करने के लिए अग्नि परीक्षा देने को भी तैयार हैं।

सवाल 4: इस पूरे मामले पर पुलिस का आधिकारिक रुख क्या है? (Police Statement on Sadhvi Prem Baisa Death)

जवाब: पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। शास्त्रीनगर और बोरानाडा थाना पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत प्राकृतिक थी, मेडिकल लापरवाही का नतीजा थी या इसके पीछे कोई और कारण है। साथ ही वायरल वीडियो फैलाने वालों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

सवाल 5: साध्वी के निधन के बाद सोशल मीडिया पोस्ट किसने किए? (Who Posted After Sadhvi Prem Baisa Death)

जवाब: यह सवाल फिलहाल सबसे बड़ा रहस्य बना हुआ है। साध्वी को मृत घोषित किए जाने के कई घंटे बाद उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किए गए, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये पोस्ट किसने और किन परिस्थितियों में किए। पुलिस अब डिजिटल फॉरेंसिक जांच के जरिए इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+