Teacher Marriage Video Viral: 60 साल का दूल्हा-28 की दुल्हन, शादी के 3 दिन बाद पैदा हुआ बच्चा, सारे गणित फेल!
Muzaffarpur Teacher Marriage Viral: मुजफ्फरपुर के औराई में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसने पूरी दुनिया के 'लॉजिक' और 'बायोलॉजी' को हिला कर रख दिया है। 60 साल के स्कूल संचालक राकेश साह और 28 साल की शिक्षिका शाइस्ता परवीन ने नेपाल जाकर सात फेरे लिए, लेकिन असली धमाका तब हुआ जब शादी के महज 72 घंटे बाद ही नई नवेली दुल्हन 'मम्मी' बन गईं।
18 फरवरी को हुई इस शादी की तस्वीरें अभी सोशल मीडिया पर वायरल ही हो रही थीं कि 21 फरवरी को अस्पताल से गुड न्यूज आ गई। अब यह मामला थाने की दहलीज पर है और लोग हैरान हैं कि यह कुदरत का करिश्मा है या पहले से लिखी गई कोई फिल्मी पटकथा।

Bihar Marriage 3 Days Later Baby Born: नेपाल में शादी और तीन दिन में पालना
60 साल के 'यंग एट हार्ट' प्रिंसिपल साहब और उनकी शिक्षिका ने सरहद पार नेपाल के जनकपुर में जाकर अपनी नई दुनिया बसाई। 18 फरवरी को दोनों ने एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी चुना और सोशल मीडिया पर इस अनोखी शादी का ढिंढोरा भी पीटा। लेकिन अभी शादी का उबटन उतरा भी नहीं था कि 21 फरवरी को शाइस्ता ने सीतामढ़ी के अस्पताल में एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दे दिया। जिसने भी यह खबर सुनी, वह तारीखों का गणित जोड़ने में ही उलझ गया है।
Rakesh Kumar Sah School Principal: भाई ने दर्ज कराया अपहरण का मामला
जब प्यार परवान चढ़ा, तो परिवार में बवाल होना तय था। शाइस्ता के भाई ने आव देखा न ताव और सीधे थाने पहुंचकर स्कूल संचालक राकेश साह के खिलाफ अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की एफआईआर (FIR) दर्ज करा दी। भाई का आरोप है कि बहन को बहला-फुसलाकर अगवा किया गया और उसे बजरंग श्रृंगार पैलेस के ऊपर बने एक कमरे में कैद कर रखा गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच शुरू कर दी और शाइस्ता को बरामद किया।
ये भी पढे़ं: 85 साल बाद घोड़ी पर चढ़ा दूल्हा, तीन पीढ़ियों ने नहीं देखी थी बारात, बिहार की ये शादी हो गई Viral
Muzaffarpur Viral Wedding Video: 'अपनी मर्जी से बनी दुल्हन'
पुलिस की कस्टडी में आने से पहले शाइस्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हवा की तरह फैल गया। इस वीडियो में वह साफ-साफ कह रही हैं कि उन पर कोई दबाव नहीं है और उन्होंने अपनी मर्जी से 60 साल के राकेश साह का हाथ थामा है। बताया जा रहा है कि इनके इश्क की शुरुआत साल 2025 में हुई थी और धीरे-धीरे 'क्लासरूम' वाली यह बातचीत 'हार्ट-रूम' तक पहुंच गई। फिलहाल शाइस्ता पुलिस की निगरानी में अस्पताल में अपना इलाज करा रही हैं।
ये भी पढे़ं: Bride shot in Buxar: जयमाल के दौरान दुल्हन को मारी गोली, सनकी प्रेमी का वीडियो Viral
Bihar Viral News: प्रिंसिपल साहब फरार, पुलिस काट रही चक्कर
शादी के बाद पिता बनने की खुशी मनाने के बजाय राकेश साह को अब छिपना पड़ रहा है। औराई थाना प्रभारी सनोवर परवीन के मुताबिक, आरोपी प्रिंसिपल फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। शाइस्ता के स्वस्थ होते ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा ताकि उनका बयान दर्ज हो सके। गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन लोग दबी जुबान में यही कह रहे हैं कि प्रिंसिपल साहब ने तो वाकई 'इंग्लिश मॉडर्न स्कूल' वाला मॉडर्न कारनामा कर दिखाया है।
-
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Mayank Arya Net Worth: YesMadam के मालिक कितने अमीर? क्यों कर रहे ट्रेंड? वर्कर्स Layoff से विवादों में रहे -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications