Love Story: पूर्व सीएम की बेटी ने मां की बेस्ट फ्रेंड के बेटे से रचाई शादी, एक्ट्रेस की पूरी फिल्मी लव स्टोरी
Love Story: फिल्म और टीवी सीरियल में अक्सर ऐसा होता है कि दोस्तों के बच्चों की आपस में प्रेम कहानी शुरू हो जाती है> अंत में उनकी शादी होती है। एक्ट्रेस, फिल्म प्रोड्यूसर और मशहूर कथक नृत्यांगना आरुषि निशंक की प्रेम कहानी बिल्कुल ऐसी है। आरुषि के हमसफर अभिनव पंत उनके बचपन के दोस्त हैं और दोनों की मां भी आपस में बेस्ट फ्रेंड थीं। आरुषि देश-विदेश के मंच पर अपनी कला का जौहर दिखा चुकीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री रह चुके पमेश पोखरियाल निशंक की बड़ी बेटी हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' की बेटी आरुषि राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। हालांकि, वह फिल्मों और कथक के लिए लगातार काम कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनके एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कॉर्पेट पर भी वॉक किया है।

Arushi Nishank Love Story: मां के दोस्त के बेटे से की शादी
आरुषि की शादी उनके जीवनसाथी अभिनव पंत से हुई है, जो एक व्यवसायी हैं। दिलचस्प बात यह है कि आरुषि और अभिनव का रिश्ता किसी अचानक हुई मुलाकात या साथ पढ़ते हुए नहीं हुई थी। दोनों की मां बचपन की दोस्त थीं। दोनों ने हंसी मजाक में यह तय कर लिया था कि वे अपनी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलेंगी। हालांकि, बाद में दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपनी पसंद को देखते हुए इसे शादी के रिश्ते में बदलने का फैसला किया। आरुषि और अभिनव पंत की शादी 24 जनवरी 2015 को हुई थी।
एक इंटरव्यू में आरुषि ने खुलासा किया था कि उन्होंने यह शादी अपनी मां की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए की थी। उनके मुताबिक, यह फैसला सिर्फ पारिवारिक परंपरा या सामाजिक दबाव का नतीजा नहीं था। हालांकि, बेटी की शादी देखने से पहले ही कैंसर की वजह से एक्ट्रेस की मां का निधन हो गया था।
Arushi Nishank सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
आरुषि का कहना है कि अभिनव उन्हें किसी राजनीतिक परिवार की बेटी के रूप में नहीं, बल्कि एक सामान्य लड़की के तौर पर देखते हैं। यही बात उन्हें सबसे ज्यादा खास लगती है। उन्होंने बताया कि अभिनव ने हमेशा उनके व्यक्तित्व, मेहनत और पहचान को प्राथमिकता दी है। प्रोफेशनल लाइफ में भी उन्हें अपने पति से पूरा सपोर्ट मिलता है। वे उनके प्रोडक्शन हाउस से जुड़े मामलों और अन्य कानूनी मुद्दों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। हाल ही में एक फिल्म विवाद के दौरान भी अभिनव ने आरुषि की ओर से कानूनी शिकायत दर्ज कराने में मदद की थी, जिससे उनके मजबूत रिश्ते की झलक मिलती है। इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के लिए आरुषि अक्सर अपनी जिंदगी के खास पल शेयर करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications