क्या रिंकू सिंह की शादी में नाचने वाले हैं शाहरुख खान? क्या है किंग खान और क्रिकेटर का कनेक्शन? जानें पूरा सच

Shah Rukh Khan Dance In Rinku Singh Marriage: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। खबर है कि रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

क्रिकेटर रिंकू सिंह करने वाले हैं शादी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2023 (IPL 2023) में अपनी तूफानी पारी के बाद से लोगों के बीच चर्चा का बिनष बने क्रिकेटर रिंकू सिंह ने शादी करने का फैसाल कर लिया है। उन्होंने मछलीशहर की सांसद और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता प्रिया सरोज को अपना हमसफर चुना है।

Shah Rukh Khan Dance

कौन हैं रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज?

-आपको बता दें कि रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज राजनीति के साथ साथ कानून का भी ज्ञान रखती हैं। वह समाजवादी पार्टी की सदस्य हैं। वह लोकसभा के लिए चुनी गई सबसे युवा उम्मीदवारों में से एक हैं। 25 साल की प्रिया सरोज तीन बार के सांसद और वर्तमान विधायक तुफानी सरोज की बेटी हैं।

-जानकारी के अनुसार प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी की तारीख भी तय हो गई है। ऐसे में खबर है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की इस भव्य शादी में राजनीति से लेकर क्रिकेट जगत और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सेलेब्स शामिल हो सकते हैं।

रिंकू सिंह के साथ शाहरुख खान का स्पशेल कनेक्शन

-खबर है कि रिंकू सिंह की शादी में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी पहुंच सकते हैं। केकेआर के मालिक शाहरुख खान अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों के प्रोफेशनल लाइफ से लेकर उनकी निजी जिंदगी तक से जुड़े हुए हैं।

-ऐसे में कहा जा रहा है कि शाहरुख खान अपने पसंदीदा प्लेयर रिंकू सिंह ही शादी मिस नहीं करेंगे। खबर है कि रिंकू सिंह के इस खास दिन को स्पेशल बनाने के लिए शाहरुख खान डांस भी करेंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह है।

5 छक्कों के बाद शाहरुख खान ने किया था ऐसा वादा

-आईपीएल 2023 में जब केकेआर के प्लेयर रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ लगातार 5 छक्के लगाकर सबको हैरान कर दिया था तब शाहरुख खान की खुशी का ठिकाना नहीं था। रिंकू सिंह की इस धुआंधार पारी ने उन्हें नेशनल सेंसेशन बना दिया था और शाहरुख खान ने उन्हें बधाई देने के लिए खुद फोन किया था।

-स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान रिंकू सिंह ने बताया था कि शाहरुख खान ने उनसे कहा था- लोग मुझे शादियों में आमंत्रित करते हैं, लेकिन मैं आमतौर पर नहीं जाता। आपकी शादी अलग होगी। मैं आपकी शादी में जाऊंगा और खूब नाचूंगा।

क्या शाहरुख खान शादी में सच में करेंगे डांस?

-कहा जाता है कि शाहरुख खान अपनी बात पर कायम रहने के लिए पूरी इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। ऐसे में अपने वादे के मुताबिक किंग खान के रिंकू सिंह की शादी में शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही लोग शाहरुख खान का डांस देखने के लिए भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

-आपको बता दें कि शाहरुख खान के लिए उनकी आईपीएल टीम केकेआर उनके परिवार से कम नहीं है। किंग खान अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों को खूब ख्याल रखते हैं।

-वहीं केकेआर के प्लेयर रिंकू सिंह के साथ भी शाहरुख खान का एक स्पेशल बॉन्ड है। ऐसे में शाहरुख खान का उनकी शादी में शामिल होना महज एक अफवाह नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि वह इस शादी में जरूर जाएंगे। किंग खान के फैंस भी इस बात के सच होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कब है रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी?

जानकारी के अनुसार रिंकू सिंह और प्रिया सरोज आगामी 8 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में रिंग सेरेमनी करेंगे। इसके बाद आगामी 18 नवंबर 2025 को ये दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ये शादी बहुत ही धूमधाम से होगी और इसमें कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+