IAS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी पैसों की दीवार, किसान का बेटा बना UPSC टॉपर का दूल्हा
IAS Love Story: दो युवा IAS अधिकारियों ने समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 में चयनित IAS अधिकारी रवि कुमार सिहाग (Ravi Kumar Sihag) और इशिता राठी (Ishita Rathi) ने दहेज-मुक्त विवाह कर एक बड़ा संदेश दिया है। दोनों ने परिवारों की सहमति से सादगी और सामाजिक मूल्यों के साथ विवाह किया है। इस शादी की वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जारी है।
रवि कुमार सिहाग और इशिता राठी की मुलाकात मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में IAS ट्रेनिंग के दौरान हुई। ट्रेनिंग के समय दोनों के बीच आपसी समझ और विश्वास गहराता गया, जो धीरे-धीरे दोस्ती से आगे बढ़कर जीवनभर के रिश्ते में बदल गया। दोनों ने तय किया कि वे परंपराओं में दहेज जैसी सामाजिक बुराई से पूरी तरह दूर रहेंगे।{i

सामाजिक मूल्यों के साथ संपन्न हुआ विवाह
विवाह सोमवार को पारिवारिक और सामाजिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न हुआ। इसके बाद मंगलवार को राजस्थान के अनूपगढ़ स्थित एक मैरिज पैलेस में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया, जिसमें परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और शुभचिंतक शामिल हुए।
शादी की तस्वीरें और रिसेप्शन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद यह हाई-प्रोफाइल लेकिन सादगी भरी शादी चर्चा का विषय बन गई।
किसान परिवार से IAS बनने तक रवि सिहाग का सफर
IAS रवि कुमार सिहाग मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की विजयनगर तहसील के चक 3-बीएएम गांव से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म 2 नवंबर 1995 को किसान रामकुमार सिहाग और गृहिणी विमला देवी के घर हुआ। तीन बहनों के बीच पले-बढ़े रवि ने शुरुआती शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर (विजयनगर) से ली।
उन्होंने अनूपगढ़ और विजयनगर से 11वीं-12वीं पूरी की और शारदा कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की। वर्ष 2016 से UPSC की तैयारी शुरू करने वाले रवि ने कई उतार-चढ़ाव देखे और आखिरकार 2021 में ऑल इंडिया रैंक 18 हासिल कर IAS अधिकारी बने। इससे पहले वे 2018 में IDAS और 2019 में IRTS कैडर में भी चयनित हो चुके थे।
इशिता राठी की एजुकेशन और UPSC जर्नी
IAS इशिता राठी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली हैं। उनका परिवार फिलहाल दिल्ली में रहता है। उनकी मां मीनाक्षी राठी सहायक उप-निरीक्षक (ASI) हैं, जबकि पिता इकबाल राठी हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं।
इशिता ने DAV पब्लिक स्कूल, वसंत कुंज से स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली से इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) और मद्रास स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, चेन्नई से एमए (इकोनॉमिक्स) की पढ़ाई की। तीसरे प्रयास में UPSC 2021 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल कर IAS बनने का गौरव प्राप्त किया।
अलग-अलग कैडर, लेकिन सोच एक जैसी
रवि कुमार सिहाग को होम कैडर राजस्थान की बजाय मध्य प्रदेश कैडर मिला है। IAS ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्होंने वर्ष 2024 में सेवा जॉइन की और मध्य प्रदेश में SDO (राजस्व), लखनादौन, सिवनी जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं।
वहीं इशिता राठी को AGMUT कैडर मिला है और वे फिलहाल सब-कलेक्टर (राजस्व), नॉर्थ पुदुचेरी के पद पर कार्यरत बताई जा रही हैं। अलग-अलग कैडर होने के बावजूद दोनों की सोच और सामाजिक मूल्यों को लेकर प्रतिबद्धता एक जैसी है।












Click it and Unblock the Notifications