मौत के मुंह से निकलकर सुर्खियां बटोर रहा ये छोटा हाथी, रेस्क्यू करने वाले बुलडोजर को लगाया गले, VIDEO वायरल
Social Media Viral Video: विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के दिन छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है। गरघोड़ा के जंगलों में कीचड़ में फंसे एक नन्हे हाथी को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।
यह बचाव कार्य विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन्यजीव संरक्षण और मानवीय संवेदनाओं का एक अनूठा उदाहरण बन गया है। अब इस रेस्क्यू ऑपरेशन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो किसी के भी दिल को खुश कर देगा।

कीचड़ में फंसा हाथी का बच्चा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल में हाथी के बच्चे की लगातार आवाजें सुनीं। गरघोड़ा रेंज के वन विभाग की टीम को सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचे। निरीक्षण करने पर पता चला कि लगभग एक वर्ष का एक हाथी का बच्चा कीचड़ से भरे गड्ढे में फंसा हुआ है और निकलने की कोशिश कर रहा है।
जान बचाने पर छोटे हाथी ने किया अभिवादन, Video Viral
बचाव दल ने जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढे के किनारे को चौड़ा किया और लगभग दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद हाथी के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान, वनकर्मियों ने बच्चे को शांत रखने के लिए लगातार उसे पानी पिलाया और यह सुनिश्चित किया कि वह घबराए नहीं।
बचाव दल के एक सदस्य ने बताया, "ऐसा लग रहा था जैसे वह बच्चा समझ गया हो कि हमने उसकी जान बचाई है। उसका व्यवहार बेहद भावुक कर देने वाला था।" बचाव के बाद बच्चे ने अपनी सूंड से बचावकर्मियों को स्पर्श किया, मानो वह उनका आभार व्यक्त कर रहा हो। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित जंगल की ओर भेज दिया गया है।
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर खुब प्यार लुटा रहे हैं। यह घटना दर्शाती है कि जानवरों में भी भावनाएं होती हैं और वे उनके प्रति किए गए अच्छे व्यवहार को महसूस कर सकते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यह घटना वन्यजीव संरक्षण और मानवीय संवेदनाओं का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।












Click it and Unblock the Notifications