'मैं भारत से प्यार करती हूं, लेकिन', अमेरिका से आई महिला के रियल रिव्यू ने जीता दिल, खुलकर बताई एक-एक बात
भारत में रहने वाली अमेरिकी कटेंट क्रिएटर क्रिस्टन फिशर (Kristen Fischer) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। महिला ने भारत में रहकर जो देखा समझा और जाना उस पर अपना अनुभव शेयर किया हैं।
हालांकि, कंटेंट क्रिएटर ने यह भी कहा कि कोई भी देश परफेक्ट नहीं होता और भारत में उसे जो चीजें पसंद और नापसंद थीं, उनकी एक लिस्ट भी शेयर की है।
मुझे भारत से प्यार है, लेकिन...
फिशर ने वायरल पोस्ट में लिखा,' भारत में रहने वाली एक विदेशी होने के नाते, मुझे यह स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है कि कोई भी जगह परफेक्ट नहीं होती। मुझे भारत से प्यार है, लेकिन यह किसी भी तरह से परफेक्ट नहीं है। इसमें जरूर कुछ खामियां और कुछ पहलू हैं जो मुझे पसंद नहीं हैं।'

अमेरिका में भी अपनी समस्याएं
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका में भी अपनी समस्याएं हैं और यह देश उतना परफेक्ट नहीं है जितना दूसरे लोग सोचते हैं। उन्होंने लिखा कि, 'हम जहां भी जाएं, खामियां होंगी और हमारा काम है कि हम हर चीज में अच्छाई देखना सीखें, चाहे कुछ भी हो। मेरा मानना है कि हम चाहे कहीं भी हों, अपनी खुशी खुद बनाने की ताकत रखते हैं।'
फिशर को भारत में क्या पसंद है और क्या नहीं, उसकी लिस्ट ये रही-
- मुझे अपने परिवार की याद आती है।
- मुझे भारतीय खाना ज्यादा पसंद है।
- मुझे माइनॉरिटी होना पसंद है
- मुझे दिल्ली का पॉल्यूशन पसंद नहीं है
- भारत बच्चों के लिए एक बेहतर जगह है
- मुझे लगता है कि शाकाहारी होना बेहतर है
- भारत एक ज्यादा शालीन देश है
- मुझे सड़कों पर पड़े कचरे से नफरत है
- यहां खाना ज़्यादा स्वास्थ्यवर्धक है
- भारत में मेहमाननवाजी बेहतर है
- स्थानीय खेती बेहतर है
फिशर ने वीडियो के अंत में कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि भारत परिपूर्ण है। हमें अपनी खुशी खुद ढूंढनी होगी।'
वायरल पोस्ट यहां देखें:
ज्यादातर लोग फिशर के नजरिए से सहमत
वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और सैकड़ों कमेंट्स हैं, जिनमें से ज्यादातर फिशर के नजरिए से सहमत थे। एक यूजर ने लिखा, 'मैं आपकी ईमानदारी की प्रशंसा करता हूं और आप बिल्कुल सही हैं! कोई भी जगह परफेक्ट नहीं होती।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'आपकी हर बात से सहमत हूं। भारत परफेक्ट नहीं है, लेकिन हम इसे एक ऐसा परिपूर्ण राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर सकते हैं जैसा हम चाहते हैं।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत ही प्रेरणादायक पोस्ट। मैं पिछले कुछ समय से नकारात्मक चीजों पर ध्यान केंद्रित कर रहा था। लेकिन आपकी इस पोस्ट और आपके लेखन ने मुझे सकारात्मक चीजों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।'
'यहां मैं कुछ अद्भुत लोगों से मिली हूं'
चार बच्चों की मां फिशर ने पिछले वीडियो में कहा था कि उन्हें भारत में बसने के अपने फैसले पर कोई 'अफसोस' नहीं है, जहां उन्होंने अद्भुत लोगों से मुलाकात की है और अद्भुत जगहें देखी हैं। फिशर ने कहा कि, 'हम चार साल पहले अपने परिवार के साथ भारत आए थे और हमें इसका जरा भी अफसोस नहीं है। इन पिछले चार सालों में मैं कुछ अद्भुत लोगों से मिली हूं, कुछ अद्भुत जगहें देखी हैं, कुछ बेहतरीन खाना खाया है और हमेशा के लिए अपना मन बदल लिया है।'












Click it and Unblock the Notifications