Street Food Capitals: ये हैं भारत के स्ट्रीट फूड कैपिटल्स, 2024 में बनाई लोगों के दिलों में खास जगह
Street Food Capitals of India: स्ट्रीट फूड सिर्फ खाने का एक साधन नहीं है, यह किसी भी शहर की संस्कृति, परंपराओं और स्वादों का सच्चा परिचय देता है। क्यूरियस ट्रेवलर्स के लिए, यह सर्दियों की ठंडी रातों में गरमा-गरम चाट का आनंद लेने या सड़क किनारे किसी स्टॉल पर नई मिठाई खोजने का एक अनोखा अनुभव है।
हाल के वर्षों में, फूड व्लॉगर्स और इन्फ्लुएंसर्स ने भारतीय स्ट्रीट फूड (Indian Street Food) को और अधिक लोकप्रिय बनाया है, जिससे नई पीढ़ी के लोग इन स्वादों की खोज में निकल पड़े हैं। आज के डिजिटल युग में, फूड व्लॉगर्स और इन्फ्लुएंसर्स ने भारतीय स्ट्रीट फूड को दुनिया भर में मशहूर कर दिया है। उनके कैमरों में कैद होने वाले इन स्वादिष्ट पलों ने लाखों लोगों को इन व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए प्रेरित किया है।

गोडरेज फूड ट्रेंड्स रिपोर्ट 2024 (Godrej Food Trends Report 2024)
खाने और यात्रा के इस जश्न में, गोडरेज विक्रोली कुचिना द्वारा क्यूरेट की गई गोडरेज फूड ट्रेंड्स रिपोर्ट 2024 ने भारत के उन शीर्ष शहरों को चुना है, जहां आप इस छुट्टियों के मौसम में स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं। रिपोर्ट में 190 से अधिक नामी शेफ, फूड ब्लॉगर्स और न्यूट्रिशनिस्ट्स की राय शामिल है। आइए जानते हैं इन खास डेस्टिनेशन्स के बारे में-
ये भी पढ़ें: Off Beat Travel Location: इस साल लोगों ने किन ऑफ-बीट लोकेशन को किया ज्यादा पंसद, यहां देखिए टॉप 5 की लिस्ट
लखनऊ: नवाबी स्वादों का शहर
लखनऊ की गलियां नवाबी खानपान की विरासत को सजीव करती हैं। यहां के टुंडे कबाबी के गालौटी कबाब का स्वाद लेने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। इदरीस की बिरयानी की खुशबू और स्वाद इसे खास बनाते हैं। मिठाई पसंद करने वालों के लिए राजा की ठंडाई और राम आसरे की मलाई गिलोरी अद्भुत विकल्प हैं। 90.3% विशेषज्ञों ने इसे शीर्ष फूड डेस्टिनेशन बताया है।
अमृतसर: पंजाब के जायकों का आनंद
अमृतसर के स्ट्रीट फूड में पंजाब की मिट्टी और स्वाद का अनोखा संगम है। कुलचा लैंड के अमृतसरी कुलचे और छोले का आनंद लें। इसके साथ जियान दी लस्सी का ठंडा और क्रीमी स्वाद आपकी यात्रा को यादगार बना देगा। स्वर्ण मंदिर लंगर में सामुदायिक भोजन का अनुभव लें, जिसे 88.3% विशेषज्ञों ने अनिवार्य रूप से आज़माने की सलाह दी है।
कोलकाता: स्वाद का अनोखा सफर
कोलकाता के स्ट्रीट फूड का हर व्यंजन अपने आप में खास है। फुचका, निजाम्स के काठी रोल, और झालमुड़ी जैसे व्यंजनों का स्वाद लेते हुए शहर के जीवन का अनुभव करें। यहां की खास मिठाई छनार जलेपी को चखना न भूलें। 86.4% विशेषज्ञों के अनुसार, कोलकाता की सड़कों पर स्वाद का जादू हर खाने के शौकीन को पसंद आएगा।
बनारस: आध्यात्म और स्वाद का संगम
बनारस न केवल अपने धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां के स्ट्रीट फूड में भी एक खास बात है। सर्दियों में यहां की खास मिठाई मलइयो को श्रीजी पर चखें। दीन की चाट और वाटिका का एप्पल पाई जैसे व्यंजन आपकी यात्रा को स्वादिष्ट बना देंगे। चाय प्रेमियों के लिए लक्ष्मी टी स्टॉल पर चाय पीना एक खास अनुभव होगा। बनारस को 80.6% विशेषज्ञों ने इतिहास, आध्यात्म और खाने का संगम बताया है।
ये भी पढ़ें: बिना यात्रा बीमा नहीं मिलेगी इन देशों में एंट्री! ट्रेवल इंश्योरेंस क्यों बनता जा रहा है जरूरी, कब आता है काम?
इन शहरों में स्ट्रीट फूड का अनुभव न केवल आपकी टेस्ट बड्स को रोमांचित करेगा, बल्कि आपको भारत की विविध और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से भी परिचित कराएगा।












Click it and Unblock the Notifications