भारत में विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बना ये राज्य, टॉप 5 में साउथ इंडिया ने नॉर्थ को पछाड़ा
Foreign Tourist Arrivals in India: भारत और यहां की संस्कृति हमेशा से ही विदेशी पर्यटकों को लुभाती रही है। दुनिया के कई देशों से आने वाले लोगों को हमारा देश बेहद खास लगता है। भारत को विदेशी सैलानी एक रंग-बिरंगा, अनोखा और संस्कृति से भरा देश मानते हैं। हर साल लाखों लोग यहां की पुरानी इमारतें, मंदिर, प्राकृतिक सुंदरता और परंपराओं को देखने आते हैं।
ताजा रिपोर्ट बताती है कि सबसे ज्यादा विदेशी सैलानी (Foreign Tourists) महाराष्ट्र आए। मुंबई की रौनक से लेकर अजंता-एलोरा की गुफाओं तक, इस राज्य ने सबसे ज्यादा लोगों को आकर्षित किया। गुजरात और पश्चिम बंगाल भी विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में शामिल हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन राज्यों पर जिन्होंने विदेशी पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित किया...

महाराष्ट्र रहा टूरिज्म में टॉप पर (Maharashtra on Top in Tourism List)
देश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की ताजा रिपोर्ट में एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिला है। इन आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक महाराष्ट्र आए हैं। इसके बाद गुजरात और पश्चिम बंगाल का नंबर है। विदेशी सैलानियों की पसंद में महाराष्ट्र सबसे ऊपर रहा। यहां कुल 3.39 लाख विदेशी पर्यटक आए, जो पूरे देश में आए कुल विदेशी पर्यटकों का 17.61% हिस्सा है। मुंबई जैसे मेट्रो शहर और अजंता-एलोरा जैसी ऐतिहासिक जगहों की वजह से महाराष्ट्र टॉप पर है।
ये भी पढ़ें: Travel Destination: 2025 में लें नए लोकेशन का मजा, इस साल इन डेस्टिनेशन को अपनी ट्रेवल लिस्ट में करें शामिल
17 लाख से ज्यादा विदेशी टूरिस्ट आए भारत
टॉप 10 राज्यों में कुल मिलाकर 17.16 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे, जो कि देश में आए कुल पर्यटकों का 89.14% हिस्सा है। अन्य राज्यों की हिस्सेदारी 10.86% रही। यह रिपोर्ट भारत के पर्यटन विभाग के द्वारा जारी की गई है और 2023 के आंकड़ों पर आधारित है। इस रिपोर्ट से साफ है कि देश के कुछ चुनिंदा राज्य ही विदेशी सैलानियों को सबसे ज्यादा आकर्षित कर पा रहे हैं। यह आंकड़े राज्य सरकारों के पर्यटन विभागों के लिए एक दिशा भी तय करते हैं कि कहां और कैसे सुधार की जरूरत है।
किस राज्य के आए कितने पर्यटक?
| क्र.सं. | राज्य / संघ राज्य क्षेत्र | विदेशी पर्यटकों की संख्या (दस लाख में) | प्रतिशत हिस्सेदारी (%) |
|---|---|---|---|
| 1 | महाराष्ट्र | 3.39 | 17.61 |
| 2 | गुजरात | 2.81 | 14.6 |
| 3 | पश्चिम बंगाल | 2.71 | 14.08 |
| 4 | दिल्ली | 1.83 | 9.51 |
| 5 | राजस्थान | 1.7 | 8.83 |
| 6 | उत्तर प्रदेश | 1.61 | 8.36 |
| 7 | तमिलनाडु | 1.17 | 6.08 |
| 8 | पंजाब | 0.74 | 3.84 |
| 9 | केरल | 0.65 | 3.38 |
| 10 | बिहार | 0.55 | 2.86 |
ये भी पढ़ें: तपती गर्मी से पाएं राहत, प्लान करें उत्तराखंड की ट्रिप! बजट ट्रेवल के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन, देखें हर डिटेल












Click it and Unblock the Notifications