सर्दियों की गुनगुनी धूप और खूबसूरत वादियां, हिमाचल प्रदेश जाएं तो जरूर घूमें ये 5 जगह

Himachal Pradesh Tourist Place: सर्दियों में हिमाचल प्रदेश किसी सपने में आए जादुई बर्फ की दुनिया की तरह होता है। बर्फ की परत से ढके पहाड़, खिली धूप देने वाला सूरज और क्रिस्टल की तरह साफ़ हवा, यह सब मिलकर राज्य को एक स्वर्ग की भाति दर्शाता है। ऐसे में अगर आप हिमाचल प्रदेश की ठंड का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो हम आपको वहां के कुछ बेहद खूबसूरत और बर्फीले स्थानों के नाम बताएंगे।

himachal pradesh

1. सिस्सू झील (लाहौल-स्पीति): 12000 से अधिक ऊंचाई पर लाहौल पहाड़ो के बीच स्थित यह झील कल तक अपने क्रिस्टल साफ़ हिलते-डुलते पानी के लिए मशहूर थी, आज यह झील क्षेत्र में -15 डिग्री सेल्सियस होने के कारण अब चांदी की तरह सफ़ेद परत बेहद आकर्षक घूमने का स्थान बन चुकी है। बर्फीले ठंड के कारण जमे हुए सिस्सू झील की खूबसूरती को देखने भारी मात्रा में लोग आ रहे है।

2. कुफरी: कुफरी हिमाचल प्रदेश में राजधानी शिमला से 20 किमी. के दूरी पर स्थित एक छोटा सा हिल स्टेशन है। कुफरी के शांत वातावरण में आप यहां के घूमने वाले जगह में शामिल- कुफरी चिड़ियाघर, कुफरी फन लैंड, कुफरी लेक, बलजंदर मंदिर जैसे स्थान जा सकते है। यहां का विशेष, कुफरी हिप हिप हुर्रे एम्यूजमेंट पार्क में आप आइस स्केटिंग और अन्य एडवेंचर वाले कार्य कर सकते है।

3. छितकुल: छितकुल गांव को 2023 में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन वाले गांव की मान्यता मिली है। किन्नौर जिले में भारत-तिब्बत के सीमा पर स्थित यह अंतिम गांव को देखने कई पर्यटक हर साल यहां घूमने आते है। 11,319 फीट की ऊंचाई पर बर्फीले पहाड़ों के बीच स्थित छितकुल गांव अपने शांत वातावरण और प्राचीन सुंदरता के लिए जाना जाता है। बसपा नदी के ऊपर इस गांव की मान्यता यहां के माथी देवी मंदिर से जुड़ी हुई है, जो यहां के सांस्कृतिक आकर्षण को बढ़ाता है।

4. सराहन: 2165 मीटर की उंचाई पर सतलज नदी घाटी और भारत तिब्बती सड़क के पास स्थित यह गांव 'किन्नौर का प्रवेश द्वार' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह आसपास के क्षेत्रों में कई ट्रैकिंग अभियानों के लिए आधार के रूप में कार्य करता है। एक तरफ बर्फीले चट्टानों वाले पहाड़ और दूसरी ओर हरे भरे जंगलों-खेतों के बीच घिरा हुआ यह गांव है। यहां का 800 साल पुराना भीमाकाली मंदिर जो दो मीनारों का मंदिर है, जो एक लोकप्रिय तीर्थ स्थलों में एक है।

5. मनाली: अगर आप ठंड में बर्फ से ढके हुए स्थानों का लुफ्त उठाना चाहते है तो सर्दियों में मनाली का दृश्य जादुई है। सर्दियों में मनाली का शांत और आकर्षक अनुभव आपको मिस नहीं करना चाहिए। बर्फीली ठंड के बाद, यहां पर धूप का आनंद देने वाले साफ़ दिन भी बहुत शांति भरा अनुभव देते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+