Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्वांटम कंप्यूटिंग में क्रांति! माइक्रोसॉफ्ट ने खोजी नई अवस्था और टोपोकंडक्टर तकनीक, CEO नडेला ने दी जानकारी

Satya Nadella: माइक्रोसॉफ्ट ने क्वांटम कंप्यूटिंग में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वैज्ञानिकों ने एक नया पदार्थ विकसित किया है, जिसे टॉपोकंडक्टर कहा जा रहा है। यह पदार्थ ठोस, द्रव (लिक्विड) और गैस से अलग एक नई अवस्था में है। इस खोज से कंप्यूटिंग तकनीक में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। सत्य नडेला ने इसकी डिटेल्स सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इस नई तकनीक की मदद से मेजराना 1 नाम का पहला क्वांटम प्रोसेसिंग यूनिट तैयार किया गया है, जो टोपोलॉजिकल कोर पर काम करता है। यह क्वांटम कंप्यूटर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पहले माना जा रहा था कि असली क्वांटम कंप्यूटर बनाने में कई दशक लगेंगे, लेकिन इस खोज से यह सपना कुछ ही सालों में सच हो सकता है।

Satya Nadella

छोटे, तेज और अधिक विश्वसनीय क्यूबिट्स

टॉपोकंडक्टर्स से बने क्यूबिट्स 100 गुना छोटे हैं, अधिक तेज और अधिक विश्वसनीय हैं। इनका आकार सिर्फ 1/100 मिलीमीटर है, जिससे एक मिलियन क्यूबिट प्रोसेसर बनाने का रास्ता साफ हो गया है।
ये भी पढ़ें: Google ने की भारत में बड़ी पहल, बेंगलुरु में खोला अपना सबसे बड़ा कैंपस 'अनंत', टेक इकोसिस्टम में बड़ा निवेश

इस बारे में जानकारी देते हुए CEO सत्य नडेला ने कहा कि 20 साल की खोज के बाद, माइक्रोसॉफ्ट ने आखिरकार "पदार्थ की एक बिल्कुल नई अवस्था बनाई है, जिसे सामग्रियों के एक नए वर्ग, टोपोकंडक्टर द्वारा अनलॉक किया गया है, जो कंप्यूटिंग में एक मौलिक छलांग लगाने में सक्षम है। यह पदार्थ की मौजूदा अवस्थाओं - ठोस, तरल और गैस - से अलग है।"

दुनिया की सबसे तेज कंप्यूटिंग संभव

कल्पना कीजिए, एक ऐसा चिप जो आपकी हथेली में समा जाए, लेकिन इतनी ताकतवर हो कि वह उन समस्याओं को हल कर सके, जो आज की सभी कंप्यूटर तकनीकों के लिए नामुमकिन हैं।

दशकों की मेहनत के बाद सफलता

इस तरह की खोजों में वैज्ञानिकों को दशकों तक मेहनत करनी पड़ती है। धैर्य और दृढ़ संकल्प के बिना इतनी बड़ी सफलता संभव नहीं होती। माइक्रोसॉफ्ट इस दिशा में लगातार काम कर रहा है ताकि पूरी दुनिया को नई तकनीकों से लाभ मिल सके।

तकनीक का सही उपयोग महत्वपूर्ण

यह सिर्फ नई तकनीक को बढ़ावा देने के बारे में नहीं है, बल्कि ऐसी तकनीक बनाने के बारे में है जो पूरी दुनिया के लिए उपयोगी हो। जब उत्पादकता बढ़ती है, तो अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती है और हर क्षेत्र को फायदा होता है। यही माइक्रोसॉफ्ट का लक्ष्य है-ऐसी तकनीक विकसित करना जो वास्तव में दुनिया की सेवा करे।
ये भी पढ़ें: होटल बुक करने से पहले सावधान! Fake Google Listing की शिकार बनी युवती, करा बैठी बैंक अकाउंट खाली!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+