Google ने की भारत में बड़ी पहल, बेंगलुरु में खोला अपना सबसे बड़ा कैंपस 'अनंत', टेक इकोसिस्टम में बड़ा निवेश
Google Largest Campus: गूगल ने बेंगलुरु में अपने नए अत्याधुनिक कैंपस 'अनंत' (Ananta) का उद्घाटन किया है। यह कैंपस न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में गूगल के सबसे बड़े परिसरों में से एक है। संस्कृत में 'अनंत' का अर्थ है 'जिसका कोई अंत ना हो', जो इस कैंपस की अपार संभावनाओं और गूगल के भविष्य के विजन को दिखाता है।
गूगल का यह नया परिसर भारत के तकनीकी इकोसिस्टम में कंपनी की मजबूत भागीदारी और निवेश का उदाहरण है। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस है और भारत में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), डिजिटल इनोवेशन और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा। कंपनी का मानना है कि यह कैंपस न केवल भारत बल्कि दुनियाभर के लिए नई तकनीकों के विकास का केंद्र बनेगा।

सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देगा 'अनंत'
गूगल के अनुसार, 'अनंत' को नवीनतम कार्यस्थल डिजाइन सिद्धांतों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें 'नेबरहुड-स्टाइल' वर्कस्पेस, एक बड़ा सामुदायिक केंद्र 'सभा' और सुविधाजनक एवं समावेशी डिज़ाइन की विशेषताएं शामिल हैं। यह कैंपस कर्मचारियों के लिए सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: Jobs in Punjab Police: 12वीं पास के लिए पंजाब पुलिस में नौकरी पाने का मौका, निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
सस्टेनेबिलिटी पर विशेष ध्यान
गूगल का यह कैंपस पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है। इसमें 100% अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण, वर्षा जल संचयन और भारत के सबसे बड़े स्मार्ट ग्लास इंस्टॉलेशन में से एक शामिल है, जिससे ऊर्जा की बचत होती है।
'गूगल ने भारत के तकनीकी विकास में अहम भूमिका निभाई'
गूगल इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री मैनेजर प्रीति लोबाना ने कहा, "पिछले 20 वर्षों में गूगल ने भारत के तकनीकी विकास में अहम भूमिका निभाई है। 'अनंत' कैंपस हमारे इस सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।" उन्होंने आगे कहा कि गूगल का उद्देश्य एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को व्यापक स्तर पर अपनाने को बढ़ावा देना है, जिससे कृषि, स्वास्थ्य और फिनटेक जैसे क्षेत्रों में बड़ा प्रभाव पड़े।
भारत से दुनियाभर के लिए तकनीक
गूगल डीपमाइंड के वाइस प्रेसिडेंट आनंद रंगराजन और गूगल क्लाउड इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट सुनील राव ने एक ब्लॉग में लिखा, "भारत हमेशा से तकनीकी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यहां का स्टार्टअप और ऐप इकोसिस्टम लगातार फल-फूल रहा है। हम अब भारत से पूरी दुनिया के लिए तकनीक विकसित कर रहे हैं।"
बेंगलुरु के गार्डन सिटी से प्रेरित डिजाइन
'अनंत' कैंपस को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि लोग आपस में बेहतर तरीके से जुड़ सकें और नए विचारों को जन्म दे सकें। हर कार्यक्षेत्र को एक 'सिटी ग्रिड' की तरह व्यवस्थित किया गया है, जहां अलग-अलग 'नेबरहुड' (छोटे कार्यक्षेत्र) सहयोग और व्यक्तिगत कार्य को संतुलित करने में मदद करेंगे।
इस कैंपस में गार्डन सिटी बेंगलुरु की हरियाली से प्रेरित लैंडस्केपिंग, पैदल चलने और जॉगिंग के रास्ते बनाए गए हैं, ताकि लोग काम के बीच आराम से बातचीत कर सकें और तरोताजा महसूस करें।
ये भी पढ़ें: Jobs in Indian Post: 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, 21 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती












Click it and Unblock the Notifications