मोदी सरकार के समर्थन में आई YSRCP, संसद में अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट करने का किया ऐलान

YSRCP comes in support of Modi government, will vote against no-confidence motion in Parliament

विपक्षी पार्टियों का INDIA गठबंधन मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव संसद में पेश करेगा। 26 दलों का विपक्षी गठबंधन लोकसभा में प्रधानमंत्री से सदन मणिपुर की स्थिति पर चुप्‍पी तोड़ने के की मांग कर रहे हैं। वहीं वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने संसद में नरेंद्र मोदी सरकार का समर्थन करने का ऐलान किया है।

YSRCP

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी विपक्षी गुट इंडिया द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करने का फैसला किया है।याद रहे वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लोकसभा में 22 और राज्यसभा में नौ सदस्य हैं।

बता दें विपक्षी पार्टियों का इंडिया गठबंधन ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव संसद में पेश करने का प्रस्‍ताव अध्‍यक्ष ओम बिरला ने स्‍वीकार कर लिया है लेकिन इस पर बहस की तारीख पर फैसला अभी लिया जाना बाकी है।

हालांकि विपक्षी पार्टियों के पता है कि लोकसभा में उनकी संख्‍या कम है, और उनका मोदी सरकार के विरोध में अविश्‍वास प्रस्‍ताव फेल हो जाएगा इसके बावजूद विपक्षी दल ने प्रस्‍तान पेश करने का ऐलान किया है ।

शुक्रवार को वाईएसआरसीपी संसदीय दल के नेता विजयसाई रेड्डी ने कहा वाईएसआरसी पार्टी सरकार का समर्थन करेगी और प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करेगी।

इसके साथ ही रेड्डी ने कहा विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने से देश को कैसे मदद मिलेगी? मणिपुर में दो समुदायो के बीच हिंसा के बीच केंद्र सरकार को कमजोर करने की कोशिश करना राष्ट्रीय हित में नहीं है।

उन्‍होंने कहा मणिपुर हिंसा के कारण जैसे वहां के हालात है तो हमे मिलकर कामकरने का समय है।

वाईएसआर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी अगले हफ्ते जब राज्यसभा में दिल्ली सेवा अध्यादेश को बदलने के लिए विधेयक लाएगी तो वह सरकार के पक्ष में मतदान करेगी। उच्च सदन में विधेयक के सुचारू पारित होने को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के लिए पार्टी का समर्थन बेहद अहम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+