YSRC सांसद विजयसाई रेड्डी ने की मांग, एमएसएमई सेक्टर को मिले वित्तीय मदद
वाईएसआर कांग्रेस संसदीय दल के नेता वी विजयसाई रेड्डी ने मंगलवार को केंद्र सरकार से आने वाले बजट में एमएसएमई क्षेत्र को वित्तीय सहायता बढ़ाने के लिए कहा।

अमरावती,22 दिसंबरः वाईएसआर कांग्रेस संसदीय दल के नेता वी विजयसाई रेड्डी ने मंगलवार को केंद्र सरकार से आने वाले बजट में एमएसएमई क्षेत्र को वित्तीय सहायता बढ़ाने के लिए कहा। राज्यसभा में विशेष उल्लेख करते हुए विजयसाई रेड्डी ने कहा कि सरकार क्रेडिट-लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी को पुनर्जीवित करे। उन्होंने केंद्र से क्रेडिट रीपेमेंट की समय सीमा को मौजूदा 90 दिनों से बढ़ाकर 190 दिन करने को भी कहा।
विजयसाई ने कहा कि एमएसएमई जीडीपी में 27 फीसदी का योगदान दे रहे हैं और देश के निर्यात में उनकी हिस्सेदारी 45 फीसदी है। उन्होंने एमएसएमई को वित्तीय सहायता को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ये 11 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार भी प्रदान कर रहे हैं और देश के औद्योगिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
आने वाले बजट में केंद्र से इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध करते हुए विजयसाई ने केंद्र से एमएसएमई को प्रोत्साहित करने और उनकी रक्षा करने के लिए देश में बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को एक दिशा देने का आग्रह किया।












Click it and Unblock the Notifications