Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से युवाओं को मिल रहा स्व-रोजगार
युवाओं को आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की दिक्कतों छत्तीसगढ़ सरकार ने खत्म किया और बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की। सरकार अब लोगों की आजीविका के लिए उनकी आत्मनिर्भता बढ़ाने पर फोकस कर रही है।
Chhattisgarh News: रोजगार के नए और स्थानीय आयामों पर कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना का युवा उठा रहे लाभ, स्व-रोजगार और उद्यमिता को मिल रहा प्रोत्साहन
रायपुर। रोजगार के नए और स्थानीय आयामों पर कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ा रही है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक अब स्थानीय रोजगार के नए आयाम खुले हैं। पुरानी परम्पराएं अब रोजगार से जुड़कर आय का जरिया बन रही है। रोजगार का अनूठा माडल आज पूरे देश में चर्चा का विषय है, यही कारण है कि आज छत्तीसगढ़ पूरे देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य है।

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क आज गांवों में स्थानीय रोजगार और उद्यमिता विकास का एक महत्वपूर्ण जरिया बन गया है। इनसे जुड़कर महिलाएं, युवा, किसान और मजदूरों समेत हर वर्ग के लोग आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करते हुए उन्हें नवाचार, स्व-रोजगार और उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित कर रही है। युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक रूप देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने न केवल राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया बल्कि युवाओं को एकजुट कर ऐसे संसाधन उपलब्ध कराए। क्लब से जुड़कर युवा स्थानीय स्तर पर वृक्षारोपण, स्वच्छता, पेयजल संरक्षण एवं अन्य जनजागरूकता की सामूहिक गतिविधियां कर सके।
युवाओं को आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बीच आर्थिक दिक्कतों को खत्म करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की। इसके साथ ही युवा प्रतिभाओं को निखारने और उनमें कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी सरकार चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications