'आपकी समझ ने पंजाब को किया बर्बाद', CM मान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर साधा निशाना

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की आलोचना करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि खुद को समझदार कहने वाले पटियाला के इस वारिस ने राज्य को बर्बाद कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा पंजाब जानता है कि कैप्टन को हमेशा राज्य और यहां के लोगों की बजाय अपनी कुर्सी की चिंता रही है।

उन्होंने कहा कि अपने आपको महलों में कैद कर कैप्टन ने सत्ता में रहते हुए राज्य के हितों को पूरी तरह अनदेखा किया। भगवंत मान ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कैप्टन ने हमेशा पंजाब और पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी पंजाबी इस बात को कभी नहीं भूल सकता कि कैप्टन के पूर्वजों ने अपने स्वार्थों के लिए मुगलों और अंग्रेजों का साथ दिया था।

अमरिंदर सिंह की समझ ने पंजाब को किया बर्बाद: CM मान

उन्होंने बर्तानवी शासन के दौरान देश की आजादी के लिए लड़ रहे देशभक्तों पर अनगिनत अत्याचार किए थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पूर्वजों की राह पर चलते अपने राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए जरूरत पडऩे पर कांग्रेस और अकालियों के साथ सांझ डाली। भगवंत मान ने कहा कि भाजपा के 700 से अधिक किसानों की शहादत के लिए जिम्मेदार होने के बावजूद कैप्टन ने अब एक बार फिर पंजाब और किसान विरोधी भगवा पार्टी के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'सत्ता के भूखे' कैप्टन ने सिर्फ सत्ता की खातिर ही पक्ष बदला है, जोकि उसके पूर्वजों ने 1919 में जलियांवाला बाग के संहार के दौरान अंग्रेजों का साथ देकर किया था। उन्होंने कहा कि कैप्टन पहले ही किसानों और पंजाबियों के साथ किए धोखे की सजा भुगत चुके हैं, क्योंकि लोगों ने उन्हें राज्य के राजनीतिक अखाड़े से बेदखल कर दिया है। भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 2022 के चुनाव में उनके सभी उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो चुकी हैं परंतु अब राजनीतिक मैदान में आने के लिए कैप्टन राज्य में बेबुनियाद और भ्रामक बयानबाजी कर रहे हैं, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+