अगले पांच साल में छह प्रतिशत हरियाली बढ़ाएगी योगी सरकार, रखा 175 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य
अगले पांच साल में छह प्रतिशत हरियाली बढ़ाएगी योगी सरकार, रखा 175 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य
लखनऊ, 07 मई: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अगले पांच वर्षों में 175 करोड़ पौधे लगाकर प्रदेश की हरियाली में छह प्रतिशत की बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा है। इसके लिए प्रतिवर्ष 35 करोड़ पौधारोपण करेगी। इससे राज्य के पर्यावरण में सुधार के साथ ही पौधों के पेड़ बनने पर वे 720 लाख टन कार्बन डाइआक्साइड अवशोषित भी करेंगे।

वर्तमान में 9.23 प्रतिशत हरित आवरण (ग्रीन कवर) राज्य में हैं जिसे पांच वर्ष में 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। इसके लिए पांच वर्ष में 100 करोड़ पौधे कृषि वानिकी में लगेंगे जिससे हर साल 1.8 लाख हेक्टेयर हरियाली में इजाफा होगा। इसके अलावा 75 करोड़ पौधे वन, सामुदायिक एवं राजकीय भूमि में रोपे जाएंगे जिससे पांच साल में पांच लाख हेक्टेयर हरियाली और बढ़ जाएगी।
अभी उत्तर प्रदेश में 22,239 वर्ग किलोमीटर हरित आवरण है। पांच वर्षों में 14 हजार वर्ग किलोमीटर से अधिक हरियाली और जुड़ने पर कुल 36 हजार वर्ग किलोमीटर से अधिक हरित आवरण हो जाएगा। पौधारोपण की सरकार जियो-टैगिंग भी कराएगी ताकि उनकी निगरानी किसी भी स्थान से कम्प्यूटर के एक क्लिक में की जा सके। पौधारोपण से किसानों की आय और रोजगार का सृजन भी होगा।
उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान करीब 100 करोड़ पौधारोपण किया गया था। अब नए लक्ष्य के लिए वन सहित अन्य विभागों को भी तैयार किया जा रहा है। करीब 100 करोड़ पौधों की नर्सरी तैयार की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications