योगी सरकार प्रदेश में कराने जा रही 50 हजार से अधिक उथले नलकूपों का निर्माण कार्य

लखनऊ, 7 अप्रैल 2022: योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में लघु एवं सीमांत किसानों को 50 हजार से अधिक उथले नलकूपों की बड़ी सौगात देने जा रही है। बेहतर सिंचाई सुविधाओं से कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी और किसान मालामाल होंगे। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता कराना सरकार का संकल्प है। इस कार्य में 46.58 करोड़ रुपये की लागत से लघु सीमांत किसानों के लिए 50,358 उथले नलकूपों का निर्माण कराया जाएगा। एचडीपी पाइप एवं पंपसेट इत्यादि का लाभ देकर निजि सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Yogi government to construction work of more than 50 thousand shallow tube wells in UP

योगी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में किसानों को खेती-किसानी में होने वाली परेशानियों को दूर करने के बड़े प्रयास किये। वर्षों से लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा कराया ताकि सिंचाई के लिए पानी के संकट का सामना किसानों को न कराना पड़े। अब इस काम को आगे बढ़ाते हुए सरकार 50 हजार से अधिक उथले नलकूपों का निर्माण कार्य तेजी से शुरू करने जा रही है।

योजना के तहत 110 मीमी व्यास के पीवीसी पाइप से 30 मीटर गहराई तक के उथले नलकूपों का निर्माण कराया जाता है। लघु सिचांई विभाग की गहरी बोरिंग योजना में सभी श्रेणी के कृषक पात्र हैं। पूर्व के कार्यकाल में भी सरकार ने किसानों के खेतों में 61 से 90 मीटर गहराई तक बोरिंग कराई है। बोरिंग के क्रियाशील होने के बाद किसानों ने प्रति बोरिंग लगभग 12 हेक्टेयर खेतों को सिंचित करने का काम किया है। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के घटक हर खेत को पानी के अंतर्गत कुल 11,866 और मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत कुल 70838 उलथले नलकूपों का निर्माण प्रदेश में कराया जा चुका है।

विकास के कार्यों को तेज गति से प्रदेश में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध यूपी सरकार अपनी दूसरी पारी में और तेजी से काम में जुट गई है। किसानों के लिए सिंचाई की सुविधाओं में विस्तार देने की बड़ी तैयारी की जा रही है। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना भी उसके संकल्पों में शामिल है। सभी लघु व सीमांत किसानों के लिए बोरवेल, ट्यूबवेल तालाब एवं टैंक निर्माण के लिए अनुदान दिये जाने की तैयारी की जा रही है। सरकार की ओर से किसानों को सोलर पंप भी बांटे जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+