युवाओं के सपनों को उड़ान दे रही योगी सरकार, एविएशन सेक्टर में तेजी से मिल रही नौकरियां

एक तरफ जहां पीएम मोदी के मार्गदर्शन में योगी सरकार यूपी के आम नागरिकों के हवाई सफर के सपने को पूरा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में युवाओं के रोजगार करने के सपने को भी पंख लग रहे हैं। साल 2017 के बाद से ही योगीराज में नागरिक उड्डयन क्षेत्र प्रगति के साथ आगे बढ़ रहा है।

तीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला यूपी जल्द ही 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य बन जाएगा। इसलिए यहां के युवाओं को एविएशन सेक्‍टर में भी तेजी से रोजगार मिल रहा है। योगीराज में इस क्षेत्र में रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं को विभिन्न एयरलाइंस में नौकरियां मिली हैं। पिछले दो सालों पर ही नजर डालें तो 2021 में 70 फीसदी और 2022 में 80 फीसदी लोग नौकरी पाने में सफल रहे हैं।

yogi-government-is-giving-flight-to-the-dreams-of-youth-in-the-aviation-sector

नागरिक उड्डयन विभाग के अंतर्गत कार्यात्मक एयरोनॉटिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में मैकेनिकल, एवियोनिक्स और हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग (एएमई) में तीन साल का डिप्लोमा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हर साल प्रत्येक कोर्स में 30-30 छात्रों को एयरलाइंस में रोजगार के लिए तैयार किया जाता है। फिलहाल यहां 191 छात्र तैयारी कर रहे हैं। संस्थान में 12 व्याख्याताओं की एक टीम है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, यूपी द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से युवाओं को यहां प्रवेश दिया जाता है।

छात्रों को एयर इंडिया, इंडिगो, विस्तारा समेत विभिन्न एयरलाइंस में प्लेसमेंट के अवसर मिलते हैं। योगी सरकार में इस क्षेत्र के युवाओं के सपनों को तेजी से मंजिल मिली। एएमई (मैकेनिकल) में 2018 में 18 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिनमें से 17 को नौकरी मिल गई। 2019 में यह आंकड़ा 21 और 18 था। 2020 में 15 छात्र पास हुए और 10 को प्लेसमेंट मिला।

2021 में उत्तीर्ण 19 में से 14 को प्लेसमेंट मिला। वहीं सत्र 2022 में एएमई (मैकेनिकल) में 24 छात्र उत्तीर्ण हुए और 19 को प्लेसमेंट मिला। जबकि एएमई (एवियोनिक्स) में 2018 में 12 छात्र उत्तीर्ण हुए और 10 को प्लेसमेंट मिला। 2019 में ये आंकड़ा 16-13 था. 2020 में 17 युवा इस स्ट्रीम में पास हुए और 12 को रोजगार मिला। 2021 में 23 में से 19 उत्तीर्ण हुए और 2022 में 24 में से 20 छात्रों को प्लेसमेंट मिला।

एएमई (हेलीकॉप्टर स्ट्रीम) में 2020 में 21 युवा उत्तीर्ण हुए, 18 को प्लेसमेंट मिला। 2021 में यह आंकड़ा 23-13 था और 2022 में 17 युवा इस स्ट्रीम में पास हुए, जिनमें से 17 छात्र प्लेसमेंट पाने में सफल रहे। वहीं, नागरिक उड्डयन क्षेत्र में कुल छात्रों का प्लेसमेंट प्रतिशत भी उत्कृष्ट रहा। 2018 में 90, 2019 में 83, 2020 में 75, 2021 में 70 और 2022 में 80 छात्रों को प्लेसमेंट मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+