आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन से विश्व बैंक की टीम ने की मुलाकात, परियोजनाओं के बारे में जाना

बैठक के दौरान टीम ने तीन प्रमुख परियोजनाओं- आंध्र की लर्निंग ट्रांसफॉर्मेशन (SALT) परियोजना, आंध्र प्रदेश एकीकृत सिंचाई और कृषि परिवर्तन परियोजना, और बेहतर स्वास्थ्य सेवा परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

andhra pradesh

विश्व बैंक के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की और सरकार की तरफ से लागू की जा रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत के कंट्री डायरेक्टर अगस्टे तानो कौमे ने किया।

बैठक के दौरान, टीम ने तीन प्रमुख परियोजनाओं- आंध्र की लर्निंग ट्रांसफॉर्मेशन (SALT) परियोजना, आंध्र प्रदेश एकीकृत सिंचाई और कृषि परिवर्तन परियोजना, और बेहतर स्वास्थ्य सेवा परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

इसके साथ ही विश्व बैंक की टीम ने राज्य में इन परियोजनाओं को लागू करने के तरीके की सराहना की। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने उनसे आंध्र प्रदेश द्वारा शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों में लागू किए जा रहे कई कार्यक्रमों पर व्यापक अध्ययन करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि सरकार इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल (आईएफपी) के साथ कक्षाओं को डिजिटल बनाकर शिक्षा प्रणाली में सुधार कर रही है। साथ ही प्राथमिक शिक्षा में जीईआर (सकल नामांकन अनुपात) को राष्ट्रीय औसत से ऊपर उठा रही है। इसके अलावा सरकारी स्कूलों को 'नाडु' के माध्यम से कॉर्पोरेट स्कूलों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए विकसित कर रही है।

उन्होंने कहा कि आरबीके (रायथू भरोसा केंद्र), गांव और वार्ड सचिवालय, बुनियादी ढांचे के लिए नए समुद्र और हवाई अड्डों के विकास, आरोग्य श्री, फैमिली डॉक्टर अवधारणा के कार्यान्वयन जैसे अपने अभिनव सुधारों के साथ राज्य देश के बाकी हिस्सों के लिए एक रोल मॉडल बन गया है। इसके साथ ही बढ़ती चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने के लिए 17 नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+