विश्व बैंक ने मंजूर किए ओडिशा के लिए 100 मिलियन डॉलर, आपदाओं से लड़ने में मिलेगी मदद
ओडिशा सरकार, नया कार्यक्रम एक बहु-जोखिम डिजिटल चेतावनी प्रणाली के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करेगा। साथ ही योजनाओं के लिए राज्य के डेटा संग्रह प्रयासों को मजबूत करेगा।

ओडिशा के लिए विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने 100 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है। ये ऋण ओडिशा को आपदाओं के दौरान अपनी प्रारंभिक पूर्वानुमान प्रणाली को मजबूत करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से गरीब और कमजोर परिवारों के लिए अपने सामाजिक सुरक्षा कवरेज को बढ़ाने में मदद करने के लिए दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि तटीय राज्य ओडिशा प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में रहता है। राज्य में औसतन हर 15 महीने में चक्रवात आते हैं। राज्य की 480 किलोमीटर की तटरेखा भी सुनामी के खतरे की चपेट में है। बार-बार आने वाली आपदाएं कृषि उत्पादन, बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य, शिक्षा और नौकरियों तक पहुंच सहित आर्थिक गतिविधियों को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करती हैं।
ओडिशा सरकार का नया कार्यक्रम एक बहु-जोखिम डिजिटल चेतावनी प्रणाली के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करेगा। साथ ही योजनाओं के लिए राज्य के डेटा संग्रह प्रयासों को मजबूत करेगा। भारत के लिए विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्टे तानो कौमे ने कहा, "ये कार्यक्रम ओडिशा सरकार को मौजूदा सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों को जलवायु के झटकों से कमजोर परिवारों को बेहतर ढंग से बचाने में मदद करेगा।"












Click it and Unblock the Notifications