Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बाईपास के लिए भूमि मिलते ही तुरंत कार्य हो जाएगा शुरू: दुष्यंत चौटाला

शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि कोसली में ऊपरगामी पुल के पुनर्निर्माण और बाईपास के निर्माण का प्रस्ताव है।

Work will start immediately after getting land for bypass: Dushyant Chautala

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने बताया कि कोसली में ऊपरगामी पुल का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा और बाईपास भी बनवाया जाएगा। उन्होंने बुधवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में बताया कि कोसली में ऊपरगामी पुल के पुनर्निर्माण और बाईपास के निर्माण का प्रस्ताव है।

उन्होंने बताया कि कोसली ऊपरगामी पुल सीआरआरआई, नई दिल्ली की विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार पुल के पुननिर्माण के लिए अनुमानित लागत का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सदन में यह भी बताया कि यह पुल वर्ष 2012 में बना था और जिस कंपनी ने इस पुल का निर्माण किया था उसे डी-बार कर दिया गया और संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि कोसली बाईपास के लिए 62 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। कोसली बाईपास निर्माण के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है और निजी भूमि खरीदे जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि भूमि की खरीद का मामला ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से शुरू किया गया था लेकिन भू-स्वामियों द्वारा भूमि की उच्च दरों की मांग के कारण इसे छोड़ना पड़ा।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब अन्य विकल्पों का पता लगाया गया है और उस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूमि की खरीद के तुरंत बाद कोसली बाईपास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+