हैदराबाद से आगे बढ़कर पूरे राज्य में फैलें महिला उद्यमी: केटीआर

तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने बुधवार को महिला उद्यमियों से आग्रह किया कि वे अपनी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए हैदराबाद से आगे बढ़कर पूरे राज्य में फैलें।

rama rao

हैदराबादः तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने बुधवार को महिला उद्यमियों से आग्रह किया कि वे अपनी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए हैदराबाद से आगे बढ़कर पूरे राज्य में फैलें। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार पूर्ण समर्थन देने को तैयार है। केटीआर ने कहा कि यह ना केवल हैदराबाद की भीड़भाड़ को कम करेगा और इसके बुनियादी ढांचे पर अत्यधिक बोझ को रोकेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा और कंपनियों के लिए कम खर्च सुनिश्चित करेगा।

केटीआर ने कहा, 'मै चाहता हूं कि महिला उद्यमी ग्रामीण तेलंगाना में उनके लिए इंतजार कर रहे विभिन्न अवसरों का पता लगाएं, जहां राज्य सरकार के पास अकेले खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों के लिए 10,000 एकड़ का विशाल भूमि बैंक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस भूमि का एक तिहाई विशेष रूप से महिला उद्यमियों के लिए निर्धारित किया गया है।'

फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (एफएलओ) हैदराबाद बिजनेस अवार्ड्स समारोह में महिला उद्यमियों की सभा को संबोधित करते हुए, केटी रामा राव ने कहा, 'तेलंगाना पांच क्रांतियों - हरी, नीली, गुलाबी, सफेद और पीली क्रांति को देख रहा है। और, मैं महिला उद्यमियों से इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह करता हूं। अपनी पूरी क्षमता का दोहन कर रहा है। कृषि, मत्स्य पालन, मांस, दूध और ताड़ के तेल उत्पादन के मामले में राज्य सरकार की पहल के कारण खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र बड़े पैमाने पर उड़ान भरने के लिए तैयार है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+