'बिना विकास कोई गांव नहीं, सरकारी योजना के लाभ बिना कोई घर नहीं', नलगोंडा में बोले स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश
बीआरएस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश ने नलगोंडा के नाकरेकल में आयोजित एक कार्यक्रम में बीआरएस सरकार के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज राज्य में कोई ऐसा गांव या फिर घर नहीं जो सरकार की विकास और कल्याणकारी योजना से वंचित हो।
मंत्री टी हरीश ने कहा कि पहले किसानों को काफी समस्या झेलनी पड़ती है। विद्युत आपर्ति में गड़बड़ी वजह से उन्हें काफी नुकसान होता था। टी हरीश ने कहा कि कम वोल्टेज के कारण किसाओं का मोटर पंपसेट अक्सर खराब होता था। जिसे ठीक कराने में किसानों को हर बार 5,000 रुपये खर्च करने पड़ते थे। लेकिन अब स्थिति अलग है।

स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने कहा कि राज्य में ऐसा कोई घर नहीं है जिसे राज्य सरकार की किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा हो। उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना राज्य में कोई भी गांव ऐसा नहीं है जहां पिछले नौ वर्षों में विकास न हुआ हो। नाकरेकल में आयोजित एक कार्यक्रम में 86 स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं को 8.6 करोड़ रुपये के चेक वितरित करते हुए टी हरीश राव ने कहा कि बीआरएस सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों ने लोगों की जीवन स्थितियों में सुधार किया है।
बीआरएस सरकार के मंत्री ने दावा किया कि सरकार की ओर आमजन को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं में भी काफी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि कल्याण लक्ष्मी, रायथु बंधु, रायथु भीमा, कृषि क्षेत्र को मुफ्त बिजली और विभिन्न वर्गों के गरीब छात्रों के लिए आवासीय विद्यालयों की सुविधा इसके उदाहण हैं। नाकरेकल में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन एक या दो महीने में किया जाएगा और चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करने के लिए 30 डॉक्टर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि नागार्जुन सागर परियोजना को पानी मिलने के बाद ब्राह्मणवेलेमला परियोजना को कृष्णा जल से भर दिया जाएगा।
टी हरीश ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों की राजनीतिक चालें और हथकंडे काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पद बरकरार रखकर हैट्रिक बनाएंगे। वहीं ऊर्जा मंत्री जी जगदीश रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना राज्य विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव अधिसूचना एक सप्ताह में जारी हो सकती है और दो महीने के भीतर चुनाव कराए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications