Winter Session 2022 : हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर 2022 से शुरू होगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर 2022 से शुरू होगा। यह निर्णय आज मंत्रीपरिषद की बैठक में लिया गया है।

हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से शुरू होगा। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने मंत्रीमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू हो होते हुए बताया कि बैठक में आज 29 एजेंडे पारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही के पंचायत चुनाव में चुने गए पंच-सरपंचों को 'ग्राम-संरक्षकों' द्वारा पूरे प्रदेश में 3 दिसबर 2022 को ग्राम सभा की बैठक में पहली बार शपथ दिलाई जाएगी।

winter session of the Haryana Legislative Assembly will start from 22 December 2022.

उन्होंने बताया कि 'हरियाणा पंचायत संरक्षक योजना-2021' के तहत प्रदेश के विभिन्न विभागों में सेवारत प्रथम-श्रेणी के अधिकारियों को 'ग्राम-संरक्षक' के तौर पर नामित करके एक-एक गांव को गोद दिया गया था ताकि ये अधिकारी गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को यथाशीघ्र हल करने में सहायता कर सकें।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता जयंती महोत्सव बारे बताया कि 28 नवंबर 2022 को उन्होंने कुरूक्षेत्र में साधु-संतों व विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की है और उन्होंने अगले वर्ष गीता जंयती महोत्सव को विराट रूप देने में सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पंचायतीराज के चुनावों से संतुष्ट हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार भारत भूषण भारती तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) वर्षा खनगवाल भी उपस्थित थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+