'पीएम मोदी के विजन को साकार करेंगे', सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने आवास पर एक बैठक की। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिथौरागढ़ जिले के भ्रमण के दौरान दिए गए विजन को साकार करने के लिए उचित निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
वहीं राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा सीमान्त क्षेत्रों के विकास के लिये संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये समेकित प्रयासों की भी मुख्यमंत्री ने जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का समूचे उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव रहा है। ये समय समय पर उनके उत्तराखण्ड भ्रमण के दौरान स्पष्ट नजर भी आता है।

सीएम के मुताबिक पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए कटिबद्ध है। ऐसे में सभी को इस दिशा में प्राण प्रण से जुटना होगा। वहीं बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी, सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
पीएम ने दी बड़ी सौगात
हाल ही में पीएम मोदी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने राज्य को लगभग 04 हजार 200 करोड़ रूपये की सौगात दी। पीएम ने राज्य की 23 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने युवा सीएम धामी की पीठ थपथपाई और जमकर तारीफ भी की।












Click it and Unblock the Notifications