सिंगरेनी के निजीकरण की केंद्र की साजिश का करेंगे विरोध: केटीआर
केटीआर ने विधानसभा में कहा कि हम ऐसी सभी साजिशों का विरोध करेंगे। जरूरत पड़ने पर एससीसीएल के कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के साथ आंदोलन शुरू किया जाएगा।

तेलंगाना के उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के निजीकरण की साजिश का विरोध किया जाएगा और कर्मचारियों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एससीसीएल को एक बीमार इकाई में बदलने और कंपनी को एक निजी संगठन को सौंपने की योजना बना रही थी।
केटीआर ने गुरुवार को विधानसभा में कहा, 'हम ऐसी सभी साजिशों का विरोध करेंगे। जरूरत पड़ने पर एससीसीएल के कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के साथ आंदोलन शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार केंद्र सरकार से खनन के लिए नामांकन के आधार पर एससीसीएल को चार कोयला ब्लॉक आवंटित करने का आग्रह कर रही है। इस आशय के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। फिर भी भाजपा सरकार तेलंगाना की दलीलों पर विचार नहीं कर रही है।'
केटीआर ने आगे कहा, 'दिलचस्प बात यह है कि केंद्र सरकार ने नामांकन के आधार पर गुजरात खनिज विकास निगम को ब्लॉक आवंटित किए थे। जब तेलंगाना सरकार नामांकन के आधार पर ब्लॉकों का आवंटन चाहती थी, तो केंद्र सरकार ने एससीसीएल को खुली नीलामी में भाग लेने का निर्देश दिया। यह और कुछ नहीं बल्कि केंद्र सरकार की तेलंगाना के प्रति भेदभाव और नफरत है।'












Click it and Unblock the Notifications