क्या भारत के रक्षा सौदे में पकड़े गए व्यक्ति को मध्यप्रदेश करेगा स्वीकार? बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने उठाए सवाल

BJP Kapil Mishra: मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे चुनावों की सुगबुगाहट तेज होती जा रही है, वैसे ही आरोप और प्रत्यारोपों की बौछार भी तेज हो रही है। सोशल मीडिया पर लगभग 10 मिनट और 59 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख और सुनकर हर किसी के मन में वीडियो में पूछे गए तीखे सवालों के जवाब जानने की मंशा जाहिर होगी।

वीडियो को दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया इसके बाद मध्यप्रदेश भाजपा के विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया जो जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में कांग्रेस नेता कमलनाथ पर आरोपों की बौछार कर कई तीखे सवाल किए हैं। जिसमें देश और प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों से सबंधित सवाल हैं, जिनके जवाब जानने का हक मध्यप्रदेश के हर नागरिक को है। कमलनाथ की चक्की के टाइटल से जारी वीडियो में कमलनाथ को परमाणु कार्यक्रमों की जानकारी लीक करने का भी आरोप है।

madhya-pradesh-accept-person-caught-in-indias-defense-deal-bjp-kapil-mishra

वीडियो में कांग्रेस और कमलनाथ को कटघरे में लेते हुए पूछा गया है कि किसने CIA को लीक की भारत के न्यूक्लियर प्रोग्राम की जानकारी ? किसने की भिंडरावाले को फ़ंडिंग ? सिक्ख नरसंहार का आरोपी कौन है ? अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में किसके रिश्तेदारों का नाम ? कौन है मध्य प्रदेश और देश का गुनहगार ऐसे तीखे और महत्वपूर्ण सवालों ने कमलनाथ और कांग्रेस को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया।

वीडियो में कहा गया है की एक व्यक्ति जो भारत के परमाणु कार्यक्रमों को लीक करने का आरोपी हो, एक व्यक्ति जो खालिस्तानी आतंकवाद का समर्थक हो, एक व्यक्ति जो हजारों बेगुनाह सिखों के नरसंहार का दोषी हो । एक व्यक्ति जिसके ऊपर भृष्टाचार के आरोप हो, जिसका परिवार भारत के रक्षा सौदे में लिप्त रहा हो, क्या मध्यप्रदेश और यहाँ की जनता ऐसे व्यक्ति को राजनीति में, किसी भी रूप में स्वीकार करेगा। वीडियो में कहा गया है मध्यप्रदेश की जनता को इन सभी सवालों के जवाब का इंतजार रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+