'अब क्या हिंडनबर्ग पर भी छापा पड़ेगा'? BBC पर आईटी की रेड को लेकर बोले केटीआर
केटी रामाराव ने ट्वीट करते हुए कहा, 'क्या आश्चर्य है!! पीएम मोदी के ऊपर डॉक्यूमेंट्री पब्लिश करने कुछ हफ्तों बाद ही बीबीसी इंडिया के ऊपर आज आयकर विभाग ने छापेमारी की।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामा राव ने मंगलवार को ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली दफ्तर और मुंबई स्टूडियो पर आयकर सर्वेक्षण को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की। केटीआर ने कहा कि आईटी विभाग, सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियां बीजेपी की 'सबसे बड़ी कठपुतली' बनने के बाद आज 'हंसी का पात्र' बन गई हैं।
केटी रामाराव ने ट्वीट करते हुए कहा, 'क्या आश्चर्य है!! पीएम मोदी के ऊपर डॉक्यूमेंट्री पब्लिश करने कुछ हफ्तों बाद ही बीबीसी इंडिया के ऊपर आज आयकर विभाग ने छापेमारी की। भाजपा की सबसे बड़ी कठपुतली बनने के बाद आईटी, सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियां हंसी का पात्र बन गई हैं। अब आगे क्या? ईडी का हिंडनबर्ग पर छापा या शत्रुतापूर्ण अधिग्रहण का प्रयास?'
आपको बता दें कि छापेमारी के दौरान बीबीसी के कर्मचारियों को ऑफिस से जाने के लिए कह दिया गया और उनके फोन जब्त कर लिए गए। आईटी की रेड को लेकर कांग्रेस ने भी केंद्र पर तीखा हमला बोला और कहा कि ये अघोषित आपातकाल है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए कहा कि यहां हम अडानी के मुद्दे पर जेपीसी की मांग कर रहे हैं और उधर सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications