टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू का ऐलान, कुप्पम से ही लड़ूंगा अगला चुनाव और सत्ता में होगी वापसी

हैदराबाद, जनवरी 07। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गुरुवार को कुप्पम विधानसभा क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य सरकार की ओटीएस योजना को लेकर उनपर निशाना साधा। इस दौरान चंद्रबाबू नायूड ने ऐलान किया है कि वो 2024 का विधानसभा चुनाव कुप्पम से ही लड़ेंगे और उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि 2024 में उनकी पार्टी सत्ता में वापस आएगी और राज्य के विकास को सही दिशा पर लेकर जाएगी।

N Chandrababu Naidu

आपको बता दें चंद्रबाबू नायडू ने कुप्पम में एक रोड शो को संबोधित किया, जहां उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ओटीएस योजना के तहत जनता से 10,000 रुपये वसूलने के लिए कह रही है। उन्होंने लोगों को अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अगला चुनाव भी यहीं से लड़ेंगे और सत्ता में वापसी करेंगे।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "मैंने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित किया लेकिन वाईएस जगन मोहन रेड्डी विनाश पर केंद्रित हैं। मैंने तेदेपा शासन के दौरान पुलिवेंदुला को पानी मुहैया कराया था। लेकिन मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी कुप्पम निर्वाचन क्षेत्र में न्यूनतम विकास गतिविधियों को भी सुनिश्चित करने में विफल रहे हैं।

इस बीच, तेदेपा महासचिव नारा लोकेश ने मुख्यमंत्री को लिखे एक खुले पत्र में 19 प्रभावित गांवों से 1500 से अधिक पोलावरम लोगों को उनके घरों से जबरन बाहर निकालने के तरीके पर कड़ी आपत्ति जताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+