शहर के सभी विधान सभा क्षेत्रों में उतरे सुखबीर: विधान सभा क्षेत्र वाइज कर रहे जन सभा
चंडीगढ़। सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को लुधियाना शहर के विधान सभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया है। उनकी तरफ से आतम नगर विधान सभा क्षेत्र से उम्मीदवार हरीश राय ढांडा के हक में जन सभा की है। इसके बाद वह सेंट्रल से उम्मीदवार प्रितपाल सिंह के हक में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। अपने भाषण के दौरान सुखबीर सिंह बादल के निशाने पर ज्यादा समय कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ही रहे, उनकी तरफ से भारत भूषण आशू पर भ्रष्टाचारी होने और लोगों से धक्केशाही करने के आरोप लगाए हैं। सुखबीर सिंह बादल ने अपने इस दौरे दौरान कार्यकर्ताओं को भी मोबिललाइज किया है। सुखबीर सिंह बादल ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह सभी उम्मीदवारों का आगे आकर सहयोग करें। वह उन सभी पर निगाह रखेंगे और ध्यान रखा जा रहा है कि कौन किस तरह से निगाह रख रहे हैं।

लुधियाना पर विशेष जोर दे रहे सुखबीर
पंजाब के सबसे बड़े जिला लुधियाना में 14 विधानसभा क्षेत्र हैं, मगर यहां शिअद के दो ही विधायक हैं। 2017 में शिअद को मात्र 1 ही सीट मिली थी। मगर अब सुखबीर सिंह बादल सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं और इसके लिए पूरा जोर लगा रखा है। वहीं उनका सबसे ज्यादा जोर लुधियाना में ही लगा हुआ है। वह माह में दो या तीन बार लुधियाना जरूर आते हैं और चुनाव की तैयारियों का जायजा लेते हैं। लोकल लीडरशिप को उम्मीदवारों को साथ चलाने के लिए वह पार्षदों की टिकट उम्मीदवारों द्वारा दिए जाने का एेलान भी कर चुके हैं।
देर रात की नेताओं से बैठक
सुखबीर सिंह बादल देररात ही लुधियाना पहुंच गए थे और उनकी तरफ से देररात ही शहर के बड़े बिजनेस घराने के मालिकों से बैठक की गई थी। इसके बाद उनकी तरफ से देररात तक कई मीटिंगें की गईं और चुनाव प्रचार के मौजूदा हालातों के बारे शिअद नेताओं के साथ विचार विमर्श किया गया। उनकी तरफ से अब तक बनाई गई रणनीति से होने वाले फायदे और आने वाले दिनों में प्रचार की क्या रणनीति रहनी चाहिए, इस पर भी विचार विमर्श किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications