क्यों कांग्रेस सरकार अब भी बेअदबी पर राजनीति करना चाहती है?: सरदार सुखबीर सिंह बादल
जलालाबाद, 20 दिसंबर: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि कांग्रेस सरकार इस जघन्य अपराध के अपराधियों को पकड़ने के बजाय बेअदबी के संवेदनशील मुददे पर राजनीति करना चाहती है, और यही कारण है कि श्री हरिमंदिर साहिब में बेअदबी की हालिया घटनाओं की न्यायिक जांच के आदेश नही दिए।

यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद अकाली दल अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, "कांग्रेस सरकार ने बेअदबी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नही की, इससे उनका हौंसला बढ़ा है, यही कारण है कि अब इस तरह की और घटनाएं हो रही हैं। लेकिन अब भी कांग्रेस पार्टी ने सबक नही सीखा है।अब भी इसने पूरे षडयंत्र की तह तक जाने के लिए मामले को उच्च न्यायालय के किसी मौजूद जज को देने के बजाय, बेअदबी की हालिया घटनाओं के पुलिस जांच के आदेश दिए हैं।"
सरदार सुखबीर सिंह बादल ने यह कहते हुए कि कांग्रेस पार्टी के विपरीत अकाली दल इस संवेदनशील मुददे पर राजनीति नही करना चाहता। सरदार बादल ने कहा कि सरकार ने श्री दरबार साहिब सरोवर में श्री गुटका साहिब की बेअदबी की घटना के मामले में ठोस कार्रवाई करने से इंकार करने पर उसके इरादों पर सवालिया निशान खड़ा किया था। उन्होंने कहा अपराधी को पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया, लेकिन इस मामले में कोई निर्णायक कार्रवाई करने में विफल रहे। कांग्रेस सरकार की ओर से जानबूझकर की गई ढ़िलाई के कारण श्री हरिमंदिर साहिब के पवित्र स्थान में बेअदबी का एक और विद्रोही मामला सामने आया।
इस बीच पूछे जाने पर कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगें, सरदार बादल ने कहा कि वह जलालाबाद हलके से चुनाव लड़ेंगें। उन्होने कहा कि एक बार अकाली दल तथा बसपा की सरकार बनने के बाद फिरोजपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने के लिए राय सिख समुदाय से उम्मीदवार उतारेगी।
सरदार बादल ने इस दौरान हलके में कई कार्यक्रमों में भाग लिया, जिसके दौरान उन्होने 2022 के चुनावों के बाद सीमा क्षेत्र के विकास को एक और बढ़ावा देने का वादा किया। उन्होंने कहा, "पिछली अकाली दल की अगुवाई वाली सरकार के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों को विकास तीव्र गति से किया गया था, लेकिन कांग्रेस के पिछले पांच सालों के कार्यकाल के दौरान सभी काम ठप्प हो गए। हम सीमा क्षेत्र में विकास शुरू करेंगें और सभी गांवों का आधुनिकीकरण करके नौजवानों को रोजगार सुनिश्चित करने के लिए उद्योग लाकर इसे अगले स्तर पर ले कर जाएंगें।"
उन्होने यह भी घोषणा की कि अकाली दल न सभी किसानों के लिए टयूबवैल कनेक्शन सुनिश्चित करने के अलावा सीमावर्ती क्षेत्र में भूमिगत जल प्रणाली की व्यवस्था शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनके पास एक भी कनेक्शन नही है। उन्होने यह भी आश्वासन दिया कि 50हजार रूपये प्रति एकड़ के फसल बीमा की शुरूआत के साथ किसानों को उनकी फसलों के नुकसान के लिए पर्याप्त बीमा कवर मिलेगा।
उन्होने कहा कि शिअद-बसपा गठबंधन सभी वर्गों के लोगों के लिए प्रतिबद्ध है। "हमने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि उन्हे अग्नि, चिकित्सा और जीवन बीमा के लिए 10-10 लाख रूपये का बीमा कवर मिलेगा। इसी तरह छात्रों को भारत और विदेशों में अपनी पढ़ाई खर्च को कवर करने के लिए ब्याज मुक्त कर्ज का आश्वासन दिया गया है। सरकारी स्कूलों के बच्चे मुफ्त तकनीकी शिक्षा का लाभ उठा सकेंगें और उनके लिए सीटें भी आरक्षित होंगीं। इसी तरह युवाओं को व्यापार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हमने उन्हे अपना खुद का व्यवसाय स्थापित करने के लिए 5 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
सरदार बादल ने यह भी आश्वासन दिया कि अगली अकाली दल की अगुवाई वाली सरकार समाज के सभी वंचित वर्गों के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा, "हम उन सभी नीले कार्डों को बहाल करेंगें, जिन्हे कांग्रेस सरकार ने खत्म कर दिया था। हम बेघरों के लिए पांच लाख पक्के मकान भी बनांएगें।"
झोके डीपू लाणा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान फाजिल्का ब्लॉक समिति की मौजूदा चेयरपर्सन बागोबाई और उनके पति कांग्रेस पार्टी को छोड़कर अकाली दल में शामिल हो गए।
फाजिल्का के उम्मीदवार हंस राज जोशन, अबोहर के उम्मीदवार मोहिंदर सिंह रिणवा और पार्टी नेता सतिंदरजीत सिंह मंटा और अशोक अनेजा भी हलके के दौरे पर पार्टी के अध्यक्ष के साथ मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications