आंध्र प्रदेश चुनाव से पहले क्यों अहम है मुस्लिम नेताओं से सीएम जगन मोहन की मुलाकात
वाईएसआरसीपी ने दो मुसलमानों को महापौर बनने का मौका दिया था, 30 से अधिक लोग विभिन्न नागरिक निकायों के अध्यक्ष बने थे।

आंध्र प्रदेश में अगले चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को अपने आवास पर मुस्लिम नेताओं और धार्मिक विद्वानों से मुलाकात का कार्यक्रम रखा। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में उनके समुदाय के लिए लागू की जा रही योजनाओं के बारे में प्रतिक्रिया लेने के लिए बातचीत होगी।
साथ ही सीएम जगन मोहन समुदाय के लिए नई योजनाओं को डिजाइन करने में उनका मार्गदर्शन भी लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पिछले चार वर्षों में मुस्लिम समुदाय और उनकी शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के तरीके को सामने रखेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी राज्य में मुसलमानों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार की विभिन्न पहलों के बारे में मुस्लिम नेताओं को जानकारी देंगे। आपको बता दें कि वाईएसआरसीपी ने मुस्लिम समुदाय के नेताओं को चार एमएलसी सीटें देने के अलावा एक डिप्टी सीएम पद और विधान परिषद के डिप्टी चेयरपर्सन का पद दिया है।
वाईएसआरसीपी ने दो मुसलमानों को महापौर बनने का मौका दिया था और 30 से अधिक लोग विभिन्न नागरिक निकायों के अध्यक्ष बने थे। इसके अलावा, सैकड़ों की संख्या में सरपंच, एमपीटीसी, जेडपीटीसी और मंडल अध्यक्ष बनने का मौका दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications