'अडानी समूह को क्यों मिली जीएसटी से छूट', तेलंगाना के मंत्री केटीआर ने उठाया सवाल
केटीआर ने बताया कि अक्टूबर 2021 में अडानी समूह ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) से जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन, प्रबंधन और विकास का काम संभाला था।'

तेलंगाना के उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया कि इस सरकार में दूध और दही पर भी आम जनता से जीएसटी वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार अडानी ग्रुप को छूट दे रही और दूसरी तरफ आम आदमी पर बोझ बढ़ा रही है।
केटीआर ने बताया कि अक्टूबर 2021 में, अडानी समूह ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) से जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन, प्रबंधन और विकास का काम संभाला था।'
उन्होंने आगे कहा, 'हवाई अड्डे को केंद्र सरकार द्वारा 50 वर्षों के लिए समूह को पट्टे पर दिया गया है। अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग (एएआर) ने कहा कि एएआई द्वारा अडानी समूह को जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन का हस्तांतरण माल और सेवा कर (जीएसटी) से मुक्त है।'
केटीआर ने ट्वीट किया, 'साधारण भारतीयों को दूध या दही तक पर भी जीएसटी का भुगतान करना पड़ता है। लेकिन अडानी ग्रुप टैक्स से मुक्त है।












Click it and Unblock the Notifications