'जब सीएम भूपेश बघेल से बच्चे बोले दादू रोड बनवा दो'
जसपुर, 26 जून। सीएम भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ में लोग 'काका' कहकर बुलाते हैं। वहीं बच्चे अब उन्हें प्यार से दादू कहते हैं। सीएम जब जसपुर जिले का दौरा कर रहे थे बच्चे उनसे मिलने पहुंच गए। एक छोटे बच्चे ने सीएम से रोड बनवाने की मांग कर डाली।

दरअसल, जसपुर जिले के सलिया टोली के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की बच्चों के बीच लोकप्रियता की प्यारी झलक देखने को
मिली। सलिया टोली के बच्चे कार्यक्रम में एक बैनर लेकर पहुंचे, जिस पर लिखा था 'भूपेश दादू बेमता टोली रोड को बनवा दो !'. बच्चों के इस मासूमियत भरे अंदाज को देखकर मुख्यमंत्री बच्चों पर मुग्ध हो गए और उन्होंने तुरंत बेमता टोली सड़क निर्माण की घोषणा कर बच्चों की मांग को पूरा करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों की मांग पर तुरंत सड़क निर्माण की घोषणा कर दी जिससे बच्चे भी बहुत खुश हो गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यही अंदाज उनकी एक अलग पहचान बनाता है। यह कोई पहला मौका नहीं था जब सीएम ने इस तरह से बच्चों की मांग को पूरा किया हो वह इससे पहले भी कई बार इस तरह की मांग को तुरंत पूरा करने का निर्देश दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications