बारिश से गेहूं की फसल को पंजाब में हुआ नुकसान, CM मान ने दिए सर्वे के आदेश
बारिश के कारण पकने के कगार पर पहुंची गेहूं की फसल को पंजाब में काफी नुकसान हुआ है। सीएम भगवंत मान ने गेहूं की फसल को हुए नुकसान के आकलन का आदेश अधिकारियों को दिया है।

Punjab Govt: उत्तर भारत में पिछले सफ्ताह भर हुई रुक रुककर बारिश ने किसानों को परेशान कर दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान की तरफ से राज्य के किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा गया है कि पंजाब सरकार प्रकृति के इस संकट से किसानों को बचाने के लिए वचनबद्ध है। बता दें, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से प्रदेश में गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। तो वहीं, सीएम भगवंत मान ने गेहूं की फसल को हुए नुकसान के आकलन का आदेश अधिकारियों को दिया है।
देश के सबसे अधिक गेहूं के उत्पादन वाले राज्य की श्रेणी में पंजाब आता है। पंजाब की करीब 1.5 लाख एकड़ में लगी गेहूं की फसल तेज हवाओं के वजह से गिर चुकी है। खेतों में कटाई के लिए तैयार फसल यूं ही गिर जाए और बारिश जारी रहे, तो फिर खेतों में पानी भर जाता है। जिस वजह से फसल के सड़ने का डर काफी अधिक बढ़ जायेगा। अगर फसल खराब होती है, तो फिर गेंहू के उत्पादन में काफी असर पड़ता है।
वहीं, पंजाब सीएम भगवंत मान ने राज्य में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के वजह से गेहूं की फसल को हुए नुकसान के आकलन का आदेश दिया है। सीएम मान ने प्रदेश किसानों आश्वस्त करते हुए कहा है कि जब आंकलन आ जायेगा। इसके बाद पंजाब सरकार के द्वारा प्रभावित किसानों को तय मापदंडों के मुताबिक, नुकसान का मुआवजा देगी। कहा कि इस प्राकृतिक संकट के वजह से हुए नुकसान का समुचित मुआवजा किसान को पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार संकल्पबद्ध है।
पंजाब के मुख्यमंत्री ऑफिस के प्रवक्ता की तरफ से बताया गया है कि सीएम मान ने वित्त आयुक्त को आदेश देते हुए कड़े दिशा-निर्देश को जारी किए हैं, कि वे अपने अधीनस्थ उपायुक्तों से प्राथमिकता के आधार पर फसलों को हुए हानि का आंकलन करवाएं।












Click it and Unblock the Notifications