CM हेमंत सोरेन के बारे में Google पर क्या-क्या खोज रहे लोग, जानिए पार्टी से लेकर शिक्षा परिवार तक

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन 29 दिसंबर 2022 को हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झामुमो-कांग्रेस-राजद की महागठबंधन सरकार के तीन साल पूरे हो जायेंगे. झारखंड के मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन के बारे में सर्च इंजन गूगल पर लोग तरह-तरह से जानकारी जुटाने की कोशिश करते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि झारखंड के मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन के बारे में लोग क्या-क्या सर्च करते हैं।
गूगल पर हेमंत सोरेन की पत्नी और पिता को भी सर्च करते हैं लोग
अगर आप हेमंत सोरेन का नाम गूगल में डालेंगे, तो आपको पता चलेगा कि सबसे ज्यादा लोग उनकी पत्नी के बारे में जानना चाहते हैं. 45 सेकेंड में 16,60,000 लोगों ने हेमंत सोरेन की पत्नी सर्च किया. इंटरनेट पर यूजर्स ने हेमंत सोरेन के पिता के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, तो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के पिता का नाम भी लोग जानना चाहा. नेटिजेंस ने हेमंत सोरेन के पिता और कल्पना सोरेन के पिता का नाम सर्च किया।
हेमंत सोरेन किस पार्टी से हैं
इतना ही नहीं, पिछले 52 सेकेंड में कम से कम 13,50,000 यूजर्स ने गूगल से पूछा- hemant soren which party (हेमंत सोरेन किस पार्टी से हैं). इसके अलावा इंटरनेट यूज करने वालों की दिलचस्पी हेमंत सोरेन की पत्नी की उम्र जानने में भी रही. एक मिनट से भी कम समय में 1,10,000 यूजर्स ने गूगल से पूछा- हेमंत सोरेन की पत्नी की उम्र कितनी है।
झारखंड के मुख्यमंत्री किस पार्टी से हैं
इंटरनेट यूजर्स गूगल से यह भी पूछते हैं कि झारखंड के मुख्यमंत्री किस पार्टी के हैं. जी हां. इसी सवाल को अलग-अलग तरीके से गूगल पर सर्च किया जा रहा है. लोग पूछते हैं झारखंड के मुख्यमंत्री किस पार्टी से हैं।झारखंड के मुख्यमंत्री की पार्टी का नाम बतायें। झारखंड के मुख्यमंत्री किस पार्टी के सदस्य हैं। झारखंड में किस पार्टी के मुख्यमंत्री हैं।
हेमंत सोरेन की शिक्षा के बारे में गूगल से पूछते हैं यूजर
हेमंत सोरेन के बारे में लोग कई और जानकारियां भी चाहते हैं. इसमें हेमंत सोरेन का मोबाइल नंबर, उनके बेटे और उनकी शिक्षा शामिल है. यूजर्स गूगल से हिंदी में पूछते हैं, 'हेमंत सोरेन के मोबाइल नंबर.' कुछ लोग हेमंत सोरेन के बेटे सर्च करते हैं, तो एक मिनट के भीतर 4,14,000 लोग हेमंत सोरेन की शिक्षा भी सर्च करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications