सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा निकाय चुनाव में जीत पर कहा- जनता लगातार जता रही है भाजपा पर विश्वास

चंडीगढ़, 22 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्थानीय निकाय चुनाव में विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपकी यह जीत जनता के उस विश्वास की जीत है जो वह 2014 व 2019 से अब तक लगातार भाजपा के प्रति दर्शा रही है। यह विजय पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को समर्पित है।

What CM Manohar Lal said on win in Haryana civic polls

हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं। रविवार को सूबे के 18 निकाय परिषदों और 28 निगमों के लिए मतदान हुआ था। इनमें से 22 पर भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी जननायक जनता पार्टी को 3 सीटें मिली हैं। इसके अलावा 19 सीटों पर निर्दलीय जीत गए हैं। एक सीट पर आम आदमी पार्टी और एक पर इंडियन नेशनल लोकदल को जीत मिली है। निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर किया गया प्रदर्शन चुनाव परिणाम में नजर नहीं आया।

स्थानीय निकायों के नतीजे सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन की आगामी रणनीति तय करेंगे। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के चुनाव मैदान में नहीं उतरने से गठबंधन के लिए अधिकतर निकायों में राह आसान हो गई। हालांकि विभिन्न स्थानों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कड़ी टक्कर दी। 18 नगर परिषदों में चेयरमैन पद के लिए भाजपा ने 14 और जजपा ने चार प्रत्याशी उतारे, जबकि पार्षद के लिए भाजपा ने 101 उम्मीदवार उतारे । इसी तरह आम आदमी पार्टी ने 18, इनेलो ने 15, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने चार और बसपा ने 10 सीटों पर नगर परिषद की चेयरमैन पद के लिए दांव खेला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+