Russia: वैगनर से Putin को मिल रही कड़ी टक्कर, सत्ता पर क्या होगा असर, जानिए 10 अहम बातें

रूस में अब अंत: विरोध की आग भड़क रही है। मॉस्को में टैंकों के साथ वैगनर सैनिकों का विरोध नरम तो हुआ है। लेकिन अब वे मॉस्को में फिर से पुतिन सरकार को घेरने की एक और योजना बना रहे हैं।

Wagner uprising effect on vladimir putin: यूक्रेन के साथ लंबे संघर्ष के बीच रूस में पुतिन सरकार का विरोध हो रहा है। वैगनर सैनिकों ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सीधी चुनौती दी है। हालांकि रूस में क्रेमिलिन की ओर जारी बयान में कहा गया कि 50,000 वैगनर सैनिकों का विद्रोह शांत हो गया है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस में भाड़े के सैनिक एक बार फिर से विरोध की तैयारी करेंगे।

मॉस्को में मार्च की योजना बना रहे हैं। इस विरोध का रूस पर क्या असर होने वाला है और क्या रूस में पुतिन की कुर्सी पर कितना संकट है। आइए जानते हैं रूस के इस अंत: विरोध की आग से क्या- क्या असर होगा।

Wagner uprising effect on vladimir putin

रूस में वैगनर सैनिकों के विरोध को पुतिन के लिए सीधी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि रूस के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान ये तख्ता पलट की भी तैयारी है। इससे जुड़े 10 अहम घटनाएं प्रमुख हैं-

  1. वैगनर सैनिक वोरोनिश से बाहर निकल गए हैं। वोरोनिश के गवर्नर अलेक्जेंडर गुसेव ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। समाधान ट्रैफिक बहाल हो गया है। ट्रेन और बस सेवाएं फिर से शुरू हो गईं।
  2. पहले दिन वैगनर ने रोस्तोव के हवाई क्षेत्र पर विरोध किया। बाद में कहा गया कि भाड़े के सैनिकों के जाने के बाद हवाई क्षेत्र बहाल कर दिया गया है।
  3. रविवार को रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चीनी पक्ष ने देश में स्थिति को स्थिर करने के रूसी नेतृत्व के प्रयासों के प्रति समर्थन व्यक्त किया है। मॉस्को के एक बयान में कहा गया कि रूस की वैगनर ने एकता को मजबूत करने और समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए शांति पर सहमत हुए।
  4. एएफपी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वैगनर सेनानियों ने रविवार को लिपेत्स्क क्षेत्र छोड़ दिया।
  5. इस बीच रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू जनता की नजरों से गायब हो गए हैं। इस विरोध के बीच वे कहीं नजर नहीं आए।
  6. रिपोर्ट्स के मुतीबिक एजेंसियों ने वैगनर प्रमुख की योजनाओं को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। इसकी वजह ये थी एजेंसिया नहीं चाहतीं की पुतिन उन पर तख्तापलट की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाएं।
  7. रिपोर्ट के मुताबिक भाड़े के सैनिक मास्को की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं इससे पहले मॉस्को ने शहर के दक्षिणी किनारे पर बख्तरबंद वाहनों और सैनिकों को अलर्ट कर रखा है।
  8. वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के बेलारूस पहुंचने को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया। वैगनगर को सैनिकों में शामिल होने के लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।
  9. वैगनर सैनिकों के विरोध के बीच राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन को प्रति अपनी रणनीति को लेकर आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा वे अपनी आगे की सभी रणनीति को लागू करने की स्थिति में हैं।
  10. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि रूस संकट पुतिन के लिए अच्छा संकेत हैं। इससे पता चलता है सरकार में ठीक नहीं चल रहा है। इस विद्रोह को उन्होंने पुतिन के लिए सीधी चुनौती बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+