झारखंड को वंदे भारत का तोहफा; रांची-हावड़ा के बीच शताब्दी के साथ चलेगी, जान लें टाइमिंग और रूट

धनबाद, रांची, बोकारो जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है।रांची और हावड़ा रूट पर चल रही शताब्दी एक्सप्रेस को बरकरार रखते हुए रेलवे इसी रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देने की तैयारी में है। इस मामले में सिंकदराबाद में पांच से सात जुलाई के बीच हुई इंडियन टाइम-टेबल कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार काम शुरू हो गया है।

पहले शताब्दी एक्सप्रेस की जगह वंदे भारत चलाने की बात चल रही थी। नई योजना के अनुसार सुबह में हावड़ा से एक तरफ शताब्दी एक्सप्रेस खुलेगी तो दूसरी ओर सुबह में रांची से वंदे भारत को रवाना किया जाएगा। वापसी में दोपहर बाद जिस समय रांची स्टेशन से शताब्दी दौड़ेगी, उसी समय के आसपास हावड़ा से वंदे भारत फर्राटा भरेगी।

Hemant Soren,

रांची और हावड़ा के बीच धनबाद होकर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने पर एक साल से मंथन चल रहा है। दुर्गापूजा से पहले रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का उपहार मिल सकता है। पूर्व में तय हुआ था कि वंदे भारत एक्सप्रेस शताब्दी के समय पर चलेगी। यानी शताब्दी एक्सप्रेस के बदले वंदे भारत को पटरी पर उतारने पर विचार चल रहा था, लेकिन रांची और हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए शताब्दी एक्सप्रेस के समय में छेड़छाड़ किए बिना वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने का निर्णय लिया गया है।

पहले दोपहर 3.20 बजे रांची से वंदे भारत को चलाने का था प्रस्ताव
पूर्व में रेलवे ने वंदे भारत के लिए जो समय तय किया था, उसके अनुसार हावड़ा से ट्रेन सुबह आठ बजे रवाना होने वाली थी और धनबाद होते हुए ट्रेन के दोपहर 12.55 बजे रांची पहुंचने का समय निर्धारित था। वापसी में ट्रेन के दोपहर 3.20 बजे रांची से खुल कर रात 8.10 बजे हावड़ा पहुंचने का समय तय हुआ था।

अब सुबह 5.20 बजे रांची से वंदे भारत को चलाने पर विचार
सिकंदराबाद टाइम-टेबल कमेटी की बैठक में वंदे भारत एक्सप्रेस को सुबह 5.20 बजे रांची से चलाने का समय निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन दोपहर 11.55 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में हावड़ा से ट्रेन को दोपहर 3.30 बजे चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन आसनसोल, धनाद, बोकारो रुकते हुए रात 10.10 बजे रांची पहुंचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+