सीएम मनोहर की प्रेरणा से 19 जुलाई से सरस्वती वन में आयोजित होगा 73वां वन महोत्सव, 2 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

कुरुक्षेत्र, 15 जुलाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रेरणा से आगामी 19 जुलाई 2022 को कुरुक्षेत्र के सरस्वती वन में 73वां वनमहोत्सव मनाया जाएगा। वन विभाग ने इस बार 2 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है। इनमें 30 लाख पौधे हरियाणा की जनता को निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Van Mahotsav will be orgainsed in Haryana in Saraswati Van

हरियाणा में अमृत सरोवर अभियान के तहत 2200 जोहड़ों पर कदम, बरगद, पीपल, पिलखन जैसी छायादार प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, पंचकूला, करनाल ऑक्सीवन में विशेष पौधरोपण होगा। वन विभाग 73वां वन महोत्सव मनाने के लिए जोरशोर से तैयारियां कर रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वन मंत्री कंवर पाल पौधरोपण के दौरान इसकी शुरुआत करेंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि पानी पंचभूतों में से एक है, जीवन है जिंदगानी है। घटते जल स्तर के समय भूजल को रिचार्ज करने में तालाबों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वृक्ष बारिश के पानी को धरती मां के पेट तक पहुंचाते हैं, इसलिए अमृत सरोवर अभियान के तहत तालाबों का जीर्णोद्धार करना और पौधरोपण धरती मां का शृंगार करने जैसा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+