भर्ती घोटालों के खुलासे के बीच सरकार का आक्रामक रुख, भ्रष्टाचार की शिकायत पर तत्काल होगा एक्शन

भर्तियों में एक के बाद एक खुल रहे घपलों के बीच प्रदेश सरकार आक्रामक मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को साफ कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को और सख्त बनाया जाएगा।

pushakr singh dhami

भर्तियों में एक के बाद एक खुल रहे घपलों के बीच प्रदेश सरकार आक्रामक मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को साफ कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को और सख्त बनाया जाएगा। सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर अफसर-कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत और सख्त एक्शन लिया जाएगा।

सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने सभी विभागों को सरकारी कार्यप्रणाली पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के संबंध पत्र भेजा है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी पत्र में शासन के सभी उच्चाधिकारियों को ताकीद किया गया है कि उनके अधीन विभागों व दफ्तरों में किसी भी प्रकार से किसी भी स्तर के भ्रष्टाचार पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। कहा, राजकीय कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार के प्रयास हो रहे हैं, पर इनमें अभी और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

1064 को अधिक उपयोगी बनाएं
मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिये टोल फ्री नंबर 1064 को आम जनता के हित में और अधिक उपयोगी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने भ्रष्टाचार को रोकने तथा घूसखोरी जैसे कृत्यों की रोकथाम में राज्य अभिसूचना इकाइयों के प्रयासों को सराहा।

आम नागरिकों का भी लें सहयोग
मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी कार्यप्रणाली को पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और आम नागरिकों का सहयोग लें।

नई कार्य संस्कृति बनाएं
सीएस ने लिखा, अभिनव प्रयास कर ऐसी कार्य संस्कृति बनाएं कि आमजन की समस्याओं का समाधान और सरकारी कामकाज का निपटारा तेजी से और पूरी पारदर्शिता के साथ हो।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+