उत्तराखंड: उत्तरकाशी सुरंग मामले को लेकर बोले सीएम धामी- 'श्रमिकों को बाहर निकालना प्राथमिकता
देहरादून: उत्तरकाशी के सिलक्यारा गांव में निर्माणाधीन सुरंग धंसने के बाद उसमें करीब 41 मजदूरों के फंसे होने की घटना के आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन एक भी मजदूर को बाहर नहीं निकाला जा सका है। इसकी वजह से इन मजदूरों और परिजनों में मायूसी छायी हुई है। अंदर फंसे मजदूरों के हौसले टूट रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनके सहकर्मियों और परिजनों का गुस्सा प्रशासन की विफलता पर फूट रहा है। मजदूरों को बचाने की पुरजोर कोशिशें की जा रही हैं।
इस बीच उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "सभी प्रकार के विकल्पों पर काम हो रहा है। सभी विशेषज्ञों की टीमें यहां काम कर रही हैं...प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन में लगातार इस पर काम चल रहा है। श्रमिकों को बाहर निकालना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए राज्य सरकार सभी एजेंसियों को संपूर्ण मदद देने के लिए तैयार है..."

बताते चलें किअब तक टनल के अंदर 70 मीटर में फैले मलबे में 24 मीटर छेद किया जा चुका है। हालांकि, यह आधा भी नहीं है इसलिए दावा किया जा रहा है कि अभी भी कम से कम 4-5 दिनों का समय मजदूरों को बाहर निकालने के लिए व्यवस्था करने में लग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications