उत्तराखंडः चमोली और चंपावत में बनेंगे सैनिक स्कूल, जखोली में 10 करोड़ खर्च फिर भी ठंडे बस्ते में प्रस्ताव

रुद्रप्रयाग से भाजपा विधायक भरत चौधरी के मुताबिक रक्षा मंत्रालय से स्कूल की फिर से फाइल तैयार कराई गई है। प्रयास किया जा रहा है, नवरत्न कंपनियों से सीएसआर फंड लेकर स्कूल का निर्माण कराया जाए।

uttara

चमोली और चंपावत में सैनिक स्कूल बनाने की तैयारी है, जबकि रुद्रप्रयाग के जखोली में सैनिक स्कूल के नाम पर 10 करोड़ खर्च करने के बाद इसका प्रस्ताव ठंडे बस्ते में हैं। कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम श्रीनगर की ओर से इस स्कूल के लिए 284 करोड़ 96 लाख का प्राक्कलन तैयार कर इसे शासन को भेजा गया है, लेकिन विभागीय अधिकारियों का कहना है स्कूल निर्माण की लागत बहुत अधिक है।

प्रदेश में अभी एकमात्र सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हैं। इसका संचालन रक्षा मंत्रालय की ओर से किया जाता है। इस स्कूल के अलावा रुद्रप्रयाग जिले के जखोली में वर्ष 2015-16 में सैनिक स्कूल के निर्माण पर सहमति बनी थी, लेकिन स्कूल निर्माण को लेकर मामला काफी समय तक शिक्षा विभाग और सैनिक कल्याण विभाग की खींचतान में फंसा रहा।

सैनिक कल्याण विभाग से शिक्षा विभाग को सौंपा गया
इस बीच सैनिक कल्याण एवं मंडी परिषद से 10 करोड़ रुपये इस स्कूल के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को दिए गए थे, लेकिन यूपी निर्माण निगम ने यह धनराशि बाउंड्रीवाल और रास्ता बनाने में ही खर्च कर दी। पिछले साल 30 अगस्त 2022 को अधूरे पड़े सैनिक स्कूल के निर्माण कार्य का जिम्मा सैनिक कल्याण विभाग से शिक्षा विभाग को सौंपा गया।

वहीं यूपी निर्माण निगम से काम हटाकर उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम श्रीनगर को कार्यदायी संस्था नामित किया गया। कार्यदायी संस्थान की ओर से 284 करोड़ 96 लाख का प्राक्कलन तैयार कर इसे शासन को भेजा गया है, लेकिन इस स्कूल की लागत बहुत अधिक बताई जा रही है। रुद्रप्रयाग से भाजपा विधायक भरत चौधरी के मुताबिक रक्षा मंत्रालय से स्कूल की फिर से फाइल तैयार कराई गई है। प्रयास किया जा रहा है कि नवरत्न कंपनियों से सीएसआर फंड लेकर स्कूल का निर्माण कराया जाए। इसमें राज्य सरकार से भी कुछ मदद ली जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+