उत्तराखंड में 30 नवंबर तक सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, धामी सरकार ने दिए निर्देश

उत्तराखंड में खराब सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है। राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान एसीएस राधा रतूड़ी लोक निर्माण विभाग को अहम निर्देश जारी किए हैं। जिसमें उत्तराखंड की सड़कों को पूरी तरह गड्ढ़ा मुक्त करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागीय सचिव के स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग का जिम्मा संभाल रही अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने लोक निर्माण विभाग को 30 नवम्बर तक सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने को कहा है। इसके साथ ही शहरी विकास विभाग को शहरी क्षेत्रों में प्लास्टिक और कूड़ा निस्तारण के लिए जल्द से जल्द एक मजबूत सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

CS Radha Raturi

सीएस रतूड़ी ने समीक्षा बैठक में साफ कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को तेजी से पूरा करने के लिए शासन स्तर से धरातल स्तर तक समय सीमा निर्धारित की जाय। बैठक में लोक निर्माण, शहरी विकास, आवास और औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

मीटिंग के दौरान सीएस ने मुख्यमंत्री घोषणा एवं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठकों में लिये गये निर्णयों पर कार्य प्रगति की जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिये गये निर्णयों पर विभागों द्वारा जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उनमें समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी कार्य में किसी वजह से परेशानी हो रही है, तो उसकी जानकारी उच्च स्तर पर अविलम्ब दी जाय। यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्यों में अनावश्यक देरी ना हो। सीएस ने कहा कि विधायकों द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्रों में जिन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किये जाने की अपेक्षा की गई है, उनमें त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+