Uttarakhand: देवप्रयाग के मेधावी छात्र भारत दर्शन भ्रमण पर रवाना, सीएम धामी ने दल को किया फ्लैग ऑफ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत भ्रमण पर जाने वाले छात्रों को शुभकामना दी है। उन्होंने शनिवार को सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन से छात्र छात्राओं हेतु आयोजित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इसके साथ ही सीएम ने ऐलान किया कि भविष्य में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के हर ब्लॉक के टॉपर छात्रों का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया जायेगा। शैक्षिक यात्रा पर गए सभी विद्यार्थियों विधानसभा देवप्रयाग के हैं, जिन्होंने कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
रुद्रप्रयाग के मेधावी छात्रों को शैक्षिक टूर पर भेजे जाने पर देवप्रयाग विधानसभा सीट से विधायक विनोद कंडारी की सीएम की पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मध्यम एवं निम्न वर्ग के छात्रों को भारत भ्रमण का अवसर प्रदान करने की परम्परा सीएम का सराहनीय प्रयास है।

छात्रों के दल को यात्रा पर रवाना करने से पहले सीएम उन्हें बैग भी उपलब्ध कराए। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि छात्रों को भ्रमण के दौरान काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर चौकन्नी निगाहें रखकर भ्रमण से व्यावहारिक बढ़ता है। इससे जो नॉलेज बढ़ता है वो पुस्तक के पढ़ने से भी नहीं मिल पाता।
सीएम ने कहा, " इस भ्रमण से छात्रों के सर्वश्रेष्ठ व्यवहार का असर उनके स्कूल पर भी पड़ेगा। जो उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से अनुशासन और नियंत्रण सिखाएगा। किसी साइट पर जाने से अक्सर नई जानकारी का हस्तांतरण होता है। कभी-कभी, कुछ डेटा जो पाठ्यपुस्तक में शामिल नहीं है, ऐसे छोड़े गए डेटा को आप सीधे भ्रमण स्थल से प्राप्त कर सकते हैं, जो आपको अधिक मूल्यवान बनाएगा। किसी शैक्षणिक अवधारणा को देखने, छूने और उसका जीवंत अनुभव करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है।"
सीएम ने आगे कहा कि भ्रमण कार्यक्रम भी शिक्षा का एक अंग है, जो छात्रों के किताबी ज्ञान में वृद्धि करेगा। व्यावहारिक ज्ञान किताबी ज्ञान से बेहतर है, एक शोध लेख के अनुसार, लगभग 65 प्रतिशत छात्र दृश्य शिक्षण सहायता पसंद करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मस्तिष्क के स्वस्थ विकास के लिए भी भ्रमण अति आवश्यक है। कवीन्द्र टैगोर का कहना है कि-मन का स्वास्थ्य चुनी हुई पुस्तकों, चारदीवारी से घिरे निश्चल स्कूल की गतिहीन कक्षाओं में पढ़ाई से नहीं सुधर सकता
वहीं विधायक श्री विनोद कंडारी ने कहा कि अपनी विधान सभा के मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण कराने का उनका प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह भ्रमण कार्यक्रम 23 से 29 सितम्बर, 2023 तक आयोजित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications