उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले ITBP महानिदेशक अनीश दयाल, इन मुद्दों पर की बात

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में आईटीबीपी के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने अर्द्धसैन्य बलों के शहीद जवानों के आश्रितों को भी राज्य सरकार की सेवाओं में नौकरी देने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने कहा कि राज्य के वाइब्रेंट विलेज के लोगों की आर्थिकी को बढ़ाने में आईटीबीपी द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा। ऐसे क्षेत्रों के लोगों की आर्थिकी बढ़े और उनके उत्पादों को अच्छी मार्केटिंग मिल सके, इसके लिए आईटीबीपी उन उत्पादों को खरीदेगी।

pushkar singh dhami

सीएम धामी ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज वाले क्षेत्रों के उत्पाद आईटीबीपी को सुगमता से मिल सकें, इसके लिए सहकारी समितियों के माध्यम से उत्पाद उपलब्ध करवाये जायेंगे। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, आईटीबीपी से एडीजी मनोज रावत, आईजी संजय गुंज्याल, डीआईजी मन्नू महाराज उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+