VIDEO: हरभजन बोले- आप उत्तराखंड को नंबर-1 बनाएंगे, CM धामी ने दिया ये जवाब
देहरादून, 23 दिसंबर: पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए कहा है कि आप राज्य को नंबर एक बनाएंगे। धामी ने ट्विटर पर ये वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें हरभजन सिंह उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका धामी की ओर से भी जवाब दिया गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में हरभजन सिंह उत्तराखंड राज्य के नंबर 1 बनने के लिए शुभकामनाएं देते हुए पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए दिखाई और सुनाई देते हैं और देवभूमि आकर धार्मिक स्थानों पर मत्था टेकने की बात भी कहते हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए धामी ने सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उनके संदेश को बड़ा सहयोग करार दिया।
धामी ने हरभजन के वीडियो संदेश पर लिखा कि उनकी लगातार कोशिश उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की ही रहती है। उन्होंने लिखा, आप जैसे एक आदर्श व्यक्तित्व से मिला समर्थन निश्चित ही हमें इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता दिलाएगा. इस वीडियो में हरभजन ने बताया कि वह एक बार उत्तराखंड आए थे लेकिन किसी धार्मिक स्थल पर नहीं जा सके। उन्होंने उत्तराखंड फिर आने की इच्छा भी जताई। इस पर धामी ने लिखा कि उत्तराखंड सदैव आपके स्वागत के लिए तैयार है। इसको हरभजन ने भी अपने ट्विटर पर रीट्वीट किया।
हरभजन के इस वीडियो के बाद चर्चा यही है कि इन दिनों सीएम धामी क्रिकेट के प्रति काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. दो दिन पहले ही भाजपा की यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की टीम के खिलाफ धामी के खिलाड़ियों ने एक दोस्ताना मैच देहरादून में खेला. इस मैच में हालांकि धामी के हाथ में चोट आई, लेकिन उनकी टीम ने जीत दर्ज की. इसकी तस्वीरें भी धामी ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, खेलेंगे और जीतेंगे।
प्रिय @harbhajan_singh जी,
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 22, 2021
आपके स्नेह और उत्साह से भरे शब्दों के लिए मैं प्रदेश की सवा करोड़ जनता की ओर से आपका आभार व्यक्त करता हूं। मेरा निरंतर ये प्रयास रहता है कि हर क्षेत्र में उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाऊं। pic.twitter.com/mXDDn1DX2j
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत को उत्तराखंंड सरकार ने राज्य के ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने का ऐलान किया. ऋषभ से फोन पर बातचीत करते हुए एक वीडियो भी धामी ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था. सियासी हलकों में अब चर्चा यही है कि क्रिकेट की लोकप्रियता को चुनाव प्रचार में इस्तेमाल करने की रणनीति पर धामी बखूबी काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications