ज्वेलरी शोरुम में हुई डकैती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी हुए सख्त, अधिकारियों को किया तलब

Uttarakhand News: देहरादून के राजपुर रोड़ पर स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरुम के कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैतों ने 20 करोड़ रुपए की डकैती डाल दी। दिन दहाड़े हुई इस डकैती की वारदात पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तलब किया।

सीएम धामी ने दोनों अफसरों को ताकीद किया कि वारदात में जिन भी लोगों एवं गिरोह का हाथ है, उन्हें जल्द से जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। इस दौरान उन्होंने आगाह किया कि कानून व्यवस्था में किसी भी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, कहा कि इस बात की भी तह तक जाना चाहिए कि राज्य स्थापना दिवस और उस पर देहरादून में वीवीआईपी मूवमेंट के कारण कड़े सुरक्षा घेरे के बावजूद घटना कैसे घटित हुई?

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

कहां कमी रह गई? भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली के लिए विदा करने एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। उन्होंने वहीं पर पुलिस के दोनों अधिकारियों के साथ डकैती की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने चिंता जाहिर की कि शांतप्रिय माने जाने वाले उत्तराखंड में इस तरह की घटना कानून व्यवस्था के लिए एक चुनौती है। उन्होंने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऐसे उपाय करें ताकि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने का कोई सोच भी न सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+